ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,227 चीज़े में से 1,691-1,700 ।
एससीओ शिखर सम्मेलन : मोदी, पुतिन और जिनपिंग की त्रिपक्षीय मौजूदगी पर दुनिया की नजर
  • Post by Admin on Sep 01 2025

तियानजिन : चीन के तियानजिन में सोमवार से शुरू हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आए। यह तस्वीर क्षेत्रीय और वैश्विक कूटनीति में गहरे संदेश देने वाली मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की झलक साझा करते हुए लि   read more

पटना में पगला घोड़ा नाटक का सफल मंचन
  • Post by Admin on Aug 31 2025

पटना : राजेंद्र नगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला में रविवार की संध्या “रस रंग” संस्था द्वारा बादल सरकार लिखित एवं राज कपूर निर्देशित नाटक पगला घोड़ा का मंचन किया गया। दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में प्रस्तुत इस नाटक ने समाज और मानवीय रिश्तों पर गहरी छाप छोड़ी। नाटक का कथानक एक निर्जन श्मशान घाट पर केंद्रित है, जहाँ प्रेम में असफल होकर आत्महत्या करने वाली युवती की चिता   read more

कांटी में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा, पूर्व मंत्री अजीत कुमार बने मुख्य अतिथि
  • Post by Admin on Aug 31 2025

मुजफ्फरपुर : कांटी प्रखंड के दामोदरपुर गंगाराम पोखर से रविवार को निकली शोभा यात्रा श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम बनी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यात्रा गंगाराम पोखर से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुज़री और पुनः पोखर परिसर में आकर सम्पन्न हुई। इस शोभा यात्रा में प्रभु श्रीराम सहित अनेक देवी-देवताओं की झांकियाँ और रथ आकर्षण का केंद्र बने। भक्तिमय माह   read more

समाज के गुमनाम नायकों को मिली पहचान, 260 हस्तियां हुईं सम्मानित
  • Post by Admin on Aug 31 2025

मुजफ्फरपुर : शहर के माड़ीपुर स्थित एक निजी होटल के सभाकक्ष में आयोजित मुजफ्फरपुर शिखर सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 260 लोगों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल भव्य रहा बल्कि अपनी विशिष्टता के कारण ऐतिहासिक भी साबित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन शिवहर के उप विकास आयुक्त ब्रजेश कुमार, युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी बबलू चौधरी, प्रसि   read more

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी, पवन सिंह के गीतों पर झूमे विद्यार्थी
  • Post by Admin on Aug 31 2025

ग्रेटर नोएडा : जिले के जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GIMS) में पीजीडीएम विद्यार्थियों के लिए आयोजित भव्य फ्रेशर्स पार्टी में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। नृत्य, गायन, बैंड परफॉर्मेंस और रैंप वॉक जैसी शानदार प्रस्तुतियों ने समूचे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शोभा तब और   read more

गणपति बप्पा को अर्पित हुए 551 मोदक, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम
  • Post by Admin on Aug 31 2025

मुजफ्फरपुर : सोशल वर्कर फॉर वूमेन एम्पावरमेंट संस्था की ओर से रविवार को अखाड़ाघाट बांध रोड स्थित श्री गणपति पूजा परिषद में भगवान गणपति को 551 मोदक का भोग अर्पित किया गया। संस्था की महिला सदस्यों ने परंपरागत महाराष्ट्रीयन विधि से मिलकर इन मोदकों को तैयार किया। आयोजन समिति के अनुसार, मोदक को हाथों से बनाने की प्रक्रिया में सभी महिलाओं ने सामूहिक सहयोग दिया और इसे गणपति   read more

कांग्रेस ने की 89 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की मांग, आयोग ने कहा- निर्धारित प्रपत्र में ही मान्य होंगी आपत्तियां
  • Post by Admin on Aug 31 2025

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) विवादों में आ गया है। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने मतदाता सूची से लगभग 89 लाख नाम हटाने की मांग करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र सौंपे हैं। इस पर बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर साफ किया कि इस तरह की आपत्तियां केवल निर्धारित प्रपत्र में ही स्वीकार्य होंगी।   read more

मन की बात में पीएम मोदी का संदेश : स्वदेशी अपनाएं, स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएं
  • Post by Admin on Aug 31 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करते हुए स्वदेशी और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही विकसित भारत के निर्माण की बुनियाद हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को गणेशोत्सव सहित आगामी त्योहारों की शुभक   read more

भारत-चीन सीमा पर स्थिरता, वैश्विक चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति : विक्रम मिस्री
  • Post by Admin on Aug 31 2025

तियानजिन : भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रविवार को चीन के तियानजिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने शनिवार की शाम तियानजिन पहुंचे, जहां चीनी सरकार ने उनका गर्मजोश   read more

गो अप फाउंडेशन ने छात्रों को दिया मानसिक स्वास्थ्य का मंत्र, छात्रों ने लिया अनुशासित जीवन का संकल्प
  • Post by Admin on Aug 31 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के ब्रह्मपुरा क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में रविवार को गो अप फाउंडेशन के तत्वावधान में 9वीं कक्षा के बच्चों के बीच मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धीरज श्रीवास्तव ने बच्चों को पढ़ाई के दौरान आने वाली परेशानियों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उनके समाधान भी उदाहरणों के माध्यम से बताए। उन्   read more