शांति सेना मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में बाला फिजिकल अकादमी के अग्निवीर एवं बिहार पुलिस में चयनित 86 अभ्यर्थियों का सम्मान
- Post By Admin on Jun 07 2026
मुजफ्फरपुर: शांति सेना मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में बाला फिजिकल अकादमी के अग्निवीर एवं बिहार पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। शांति सेना के अध्यक्ष सोनू सरकार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 86 सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें अग्निवीर के 14 तथा बिहार पुलिस के 72 अभ्यर्थी शामिल हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक रणजन कुमार ने कहा कि युवाओं की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ये युवा राष्ट्र सेवा और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। विशिष्ट अतिथि एवं मुजफ्फरपुर नगर निगम की मेयर निर्मला साहू ने कहा कि आज के युवा यदि लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा के साथ प्रयास करें तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों ने अपने परिवार, संस्थान और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर बाला फिजिकल अकादमी के निदेशक बालकृष्ण राणा ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के अथक परिश्रम, अनुशासित प्रशिक्षण और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अकादमी का उद्देश्य युवाओं को सेना, पुलिस एवं अन्य सरकारी सेवाओं में सफलता दिलाने के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में छात्रों का चयन अकादमी के लिए गर्व का विषय है।
समारोह में अग्निवीर के लिए चयनित राजा बाबू, सुमित कुमार, रंजीत कुमार, सुशील कुमार, अजीत कुमार, अमन पांडेय, अंकित कुमार, मनीष कुमार, हिमांशु कुमार, दीपक कुमार, अनिकेत राज, सूरज कुमार एवं कौशल कुमार सहित सभी सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बिहार पुलिस में चयनित 42 बालिकाओं एवं 30 बालकों को भी सम्मान-पत्र, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सोनू सरकार ने कहा कि शांति सेना लगातार युवाओं को प्रोत्साहित करने, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सफल अभ्यर्थियों का सम्मान समाज के अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, प्रशिक्षक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया। सम्मानित अभ्यर्थियों में अग्निवीर के लिए चयनित राजा बाबू, सुमित कुमार, रंजीत कुमार, सुशील कुमार, अजीत कुमार, अमन पांडेय, अंकित कुमार, मनीष कुमार, हिमांशु कुमार, दीपक कुमार, अनिकेत राज, सूरज कुमार एवं कौशल कुमार शामिल हैं।
बिहार पुलिस में चयनित बालिकाओं में रश्मि झा, काजल कुमारी, अलका सिंह, निशा कुमारी, मुन्नी कुमारी, ऋतिका कुमारी, खुशी राज, नेहा कुमारी, शालिनी सिंह, गुड़िया सिंह, शिवानी, ताशु राज, सलोनी कुमारी, प्रियंका सिंह, श्वेता कुमारी, सीमा कुमारी, फिज़ा, आरती कुमारी, मुस्कान सिंह, आकृति कुमारी, रूबी साहू, शिल्पी कुमारी, रूपा कुमारी, मंजू कुमारी, खुशी साहू, अनुष्का कुमारी, राधा कुमारी, रितु कुमारी, लाडली कुमारी, चंदा कुमारी, संध्या कुमारी, शिवानी कुमारी, प्रिया ठाकुर, रिया राठौर, स्वाति कुमारी, मधु कुमारी, अर्चना कुमारी, दुर्गा यादव एवं टब्बू कुमारी शामिल हैं।
बिहार पुलिस में चयनित बालकों में सोनू कुमार, रितेश कुमार, गौरव सिंह राजपूत, रौशन Kumar, गौरव कुमार, विशाल कुमार, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार रजक, प्रिंस कुमार, नीरज कुमार, मनजेश गुप्ता, अरुण कुमार, गौतम कुमार, धीरज सिंह, आकाश कुमार, संजीव कुमार, सूरज प्रकाश, विष्णु मंडल, अनीश कुमार, दीपक कुमार, रामाशंकर कुमार, प्रशांत कुमार, रोहित यादव, नज़ीर आहिल, अमर कुमार एवं दीनबंधु कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर सभी सफल अभ्यर्थियों को सम्मान-पत्र, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने चयनित छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।