होटल जेके रेजिडेंसी ने धूमधाम से मनाई 11वीं वर्षगांठ, ग्राहकों एवं शुभचिंतकों के प्रति जताया आभार

  • Post By Admin on Jun 07 2026
होटल जेके रेजिडेंसी ने धूमधाम से मनाई 11वीं वर्षगांठ, ग्राहकों एवं शुभचिंतकों के प्रति जताया आभार

मुजफ्फरपुर: शहर के प्रतिष्ठित होटल जेके रेजिडेंसी ने अपनी 11वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में होटल प्रबंधन की ओर से ग्राहकों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

होटल जेके रेजिडेंसी, जो अपने उत्कृष्ट रेस्टोरेंट एवं आरामदायक कमरे की सुविधाओं के लिए शहर में विशेष पहचान रखता है, पिछले 11 वर्षों से लोगों को बेहतर आतिथ्य सेवा प्रदान करता आ रहा है। होटल प्रबंधन ने कहा कि ग्राहकों के भरोसे और सहयोग के कारण ही संस्थान ने सफलता के इस मुकाम को हासिल किया है।

होटल जेके रेजिडेंसी के निदेशक जमीर खान ने कहा कि संस्था हमेशा अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा, स्वादिष्ट भोजन, स्वच्छ वातावरण एवं उत्कृष्ट सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि होटल में रेस्टोरेंट के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमरे भी उपलब्ध हैं, जिससे बाहर से आने वाले अतिथियों एवं स्थानीय लोगों को एक बेहतर अनुभव मिलता है। कार्यक्रम में कल्याणपुर के भाजपा विधायक सचिंद्र कुमार सिंह, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी बंशीधर बृजवासी, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवांशु किशोर, शिक्षक सह समाजसेवी पवन सिंह, आतिफ जमीर, मनीष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने होटल जेके रेजिडेंसी को 11वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर वर्षगांठ का जश्न मनाया गया तथा उपस्थित लोगों ने होटल की सेवाओं एवं आतिथ्य की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि होटल जेके रेजिडेंसी ने कम समय में अपनी गुणवत्ता, सेवा और व्यवहार के दम पर शहर में एक अलग पहचान बनाई है। समारोह के दौरान आपसी सौहार्द, उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।