ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,737 चीज़े में से 1,681-1,690 ।
अंजना ओम कश्यप के खिलाफ दर्ज केस, संत वाल्मीकि पर अभद्र टिप्पणी
  • Post by Admin on Oct 13 2025

पंजाब : राज्य के लुधियाना जिले में फेमस न्यूज चैनल आजतक की मैनेजिंग एडिटर व ऐंकर अंजना ओम कश्यप और इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ अरुण पुरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनपर वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को  ठेस पहुंचाने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक भारतीय वाल्मीकि धरम समाज की शिकायत के अनुसार एफआईआर दर्ज की गई हैl एफआईआर में क्या लगा आरोप  एफ   read more

जाने इस हफ्ते Bigg Boss19 से कौन कंटेस्टेंट होगा eliminate 
  • Post by Admin on Oct 13 2025

नई दिल्ली :  टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19  में इस हफ्ते किसी एक कंटेस्टेंट का शो  से बाहर जाना तय है। बीते हफ्ते होस्ट सलमान खान ने रिवील किया था कि कोई भी एलिमिनेशन नहीं होगा। मगर इस हफ्ते किसी एक का बाहर जाना तय है और जो बाहर होने वाला है, उसका नाम जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस हफ्ते बिग बॉस से एलिमिनेट होने के लिए कुल 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे जिनमें ब   read more

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे फॉर्म हुआ शुरू, जाने कैसे भरे फॉर्म
  • Post by Admin on Oct 13 2025

नई दिल्ली : केंद्र  सरकार ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों की आवासीय समस्या को ध्यान में रखते हुए  पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे की शुरुआत की है।  गांवों में कई परिवार आज भी कच्चे या टूटे-फूटे मकानों में रहते हैं, ऐसे में यह योजना उनके लिए बड़ा सहारा साबित हो सकती है। सरकार का उद्देश्य है कि जिनके पास पक्का घर नहीं है, उन्हें इस योजना   read more

सशक्त फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय खेल शिविर का आयोजन, बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा
  • Post by Admin on Oct 11 2025

मुजफ्फरपुर : अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सशक्त फाउंडेशन द्वारा आईटीसी वित्तपोषित ‘बाउंस ऑफ जॉय’ कार्यक्रम के अंतर्गत 10 और 11 अक्टूबर को दो दिवसीय खेल शिविर का आयोजन किया गया। इस खेल आयोजन में जिले की विभिन्न स्कूलों की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन आयोजित मैच में बीएमपी-6 की बालिका कबड्   read more

मारिया कोरिना मचाडो को मिला 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार, राष्ट्रपति ट्रंप को छोड़ा पीछे
  • Post by Admin on Oct 10 2025

नई दिल्ली : वेनेजुएला की प्रख्यात लोकतंत्र समर्थक नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने यह सम्मान तानाशाही के खिलाफ उनके साहसिक संघर्ष और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए अदम्य प्रयासों के लिए देने की घोषणा की। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि मारिया कोरिना मचाडो ने लोकतांत्रिक मूल्यों   read more

प्राग में भारत-चेक रक्षा वार्ता संपन्न, दोनों देशों ने सैन्य व तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति
  • Post by Admin on Oct 10 2025

प्राग : भारत और चेक गणराज्य के बीच रक्षा सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से 7वीं भारत-चेक संयुक्त रक्षा समिति की बैठक 7 से 9 अक्टूबर तक प्राग में आयोजित की गई। बैठक में दोनों देशों ने रक्षा उत्पादन, सैन्य प्रशिक्षण और तकनीकी साझाकरण के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक (अधिग्रहण) ए. अनबरासु ने क   read more

चुनाव से पहले नीतीश कुमार को करारा झटका, पूर्व सांसद समेत कई नेता राजद में शामिल
  • Post by Admin on Oct 10 2025

पटना : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में जारी खींचतान के बीच जेडीयू के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, पूर्व विधायक राहुल शर्मा और जदयू सांसद गिरधारी यादव के पुत्र चाणक्य प्रकाश ने शुक्रवार को पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना स्थित राजद कार्यालय में आयोज   read more

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की जन सुराज में एंट्री की चर्चा तेज, क्या जनसुराज से मिलेगा टिकट
  • Post by Admin on Oct 10 2025

पटना : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह तथा उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे विवाद के बीच अब सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति सिंह जल्द ही जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) से मुलाकात कर सकती हैं। इस संभावित मुलाकात ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। मुलाकात की खबरों के बीच प्रशांत किशोर ने भी मी   read more

मुजफ्फरपुर में सुन्दरी फैशन क्लब की नई शाखा का शुभारंभ, दीपावली-छठ पर बंपर छूट
  • Post by Admin on Oct 09 2025

मुजफ्फरपुर : शहर के मिठनपुरा रोड स्थित सुन्दरी फैशन क्लब का भव्य उद्घाटन बुधवार को गणमान्य व्यक्तियों और शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों के द्वारा किया गया। यह नई शाखा पटना के प्रसिद्ध सुन्दरी फैशन की श्रृंखला का हिस्सा है। उद्घाटन अवसर पर प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुरवासियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए स्टोर में गाउन, सलवार-सूट, डिजाइनर कुर्ती और टॉप   read more

तेजस्वी यादव का चुनावी मास्टरस्ट्रोक : सरकार बनते ही हर परिवार को एक सरकारी नौकरी का वादा
  • Post by Admin on Oct 09 2025

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा दांव खेला है। उन्होंने वादा किया है कि उनकी सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर ऐसा कानून बनाया जाएगा, जिससे राज्य के हर परिवार में कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी। तेजस्वी यादव ने इसे “ऐतिहासिक और युगांतकारी कदम” करार देते हुए कहा कि यह घोषणा राज्य के विशेषज्ञों और अर्थशास   read more