ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,193 चीज़े में से 1,641-1,650 ।
निजी क्षेत्र में रोजगार के खुले द्वार, जॉब कैंप में 13 चयनित
  • Post by Admin on Jun 13 2026

लखीसराय : जिला नियोजनालय, लखीसराय में शनिवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर आमधनी प्राइवेट लिमिटेड ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया। जॉब कैंप में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभ्यर्थियों   read more

राष्ट्रीय स्तर की राह पर लखीसराय के गतका खिलाड़ी, गोल्ड कप के लिए हुए रवाना
  • Post by Admin on Jun 13 2026

लखीसराय : राजधानी पटना में 14 जून को आयोजित होने वाली प्रथम गोल्ड कप गतका (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखीसराय जिला टीम को शनिवार को रवाना किया गया। +2 पब्लिक हाई स्कूल मैदान से नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि सज्जन सिंह तथा न्यू डीपीएस के निदेशक एवं जिला गतका संघ के अध्यक्ष अभिषेक आनंद ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। प्रतà   read more

लखीसराय में मद्य निषेध अभियान तेज, 110 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
  • Post by Admin on Jun 13 2026

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए मद्य निषेध थाना पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 12 जून 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान 110.565 लीटर विदेशी शराब और 2 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान शराब बेचने और सेवन करने के आरोप में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध थाना की रिपोर्ट के अनुसार कठ  read more

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा, साफ-सफाई और मरम्मत पर फोकस
  • Post by Admin on Jun 13 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त तथा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने शनिवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान केंद्र के माध्यम से संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी   read more

सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग का खेल बेनकाब, नकल कराने के उपकरणों के साथ दो गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 13 2026

बेगूसराय : 14 जून को आयोजित होने वाली मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने की साजिश का बेगूसराय पुलिस ने खुलासा किया है। तकनीकी शाखा और बखरी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, 12 जून को तकनीकी शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि बखरी थाना ठ  read more

बिहार में मॉनसून सक्रिय, 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • Post by Admin on Jun 13 2026

पटना : बिहार में मॉनसून की एंट्री के साथ मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राज्य के कई जिलों में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जबकि अन्य क्षेत्रों में प्री-मॉनसून गतिविधियां जारी हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने शनिवार को पूरे बिहार के लिए अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी-तूफान, बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतन   read more

बाढ़, सूखा और लू पर जिम्मेदार रिपोर्टिंग से ही बढ़ेगी जनजागरूकता : डॉ. नीलसन
  • Post by Admin on Jun 13 2026

पटना : जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के दौरान बच्चों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों की संवेदनशील एवं जिम्मेदार रिपोर्टिंग की आवश्यकता पर जोर देते हुए यूनिसेफ बिहार की फील्ड ऑफिस प्रमुख डॉ. मोनिका नीलसन ने कहा कि जलवायु संकट की सबसे बड़ी मार समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर बच्चों और महिलाओं पर पड़ती है। ऐसे में मीडिया की भूमिका केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह उनके   read more

बाल श्रम सामाजिक कुरीति, इसके खिलाफ सभी को आगे आना होगा : डीएम
  • Post by Admin on Jun 12 2026

लखीसराय : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लखीसराय समाहरणालय परिसर से श्रम विभाग द्वारा जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के अधिकारों तथा शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम को संबोधित करत   read more

हर पंचायत में सुधरेंगे खराब चापाकल, पीएचईडी ने बनाई कार्ययोजना
  • Post by Admin on Jun 12 2026

लखीसराय : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) द्वारा जिले में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत एवं पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 जून 2026 को विभाग के विशेष सचिव संजीव कुमार ने लखीसराय जिले में चापाकल मरम्मति कार्यों का निरीक्षण किया तथा विभागीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान विशे   read more

मद्य निषेध विभाग की छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप, 14 गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 12 2026

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मद्य निषेध थाना, लखीसराय द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 14 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध शराब बरामद की गई तथा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। मद्य निषेध थाना द्वारा जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार 10 जून 2026 को जिले के किउल, हलसी, कवैया एवं बड़हि   read more