निजी क्षेत्र में रोजगार के खुले द्वार, जॉब कैंप में 13 चयनित
- Post By Admin on Jun 13 2026
लखीसराय : जिला नियोजनालय, लखीसराय में शनिवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर आमधनी प्राइवेट लिमिटेड ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया।
जॉब कैंप में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभ्यर्थियों ने अपने बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ कंपनी प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। कैंप के दौरान कुल 36 अभ्यर्थियों के बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनका कंपनी द्वारा उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 अभ्यर्थियों का औपबंधिक (प्रोविजनल) चयन किया गया। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया एवं प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के रोजगार शिविर युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें निजी क्षेत्र से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से जिला नियोजनालय द्वारा आयोजित रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।