ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,737 चीज़े में से 1,541-1,550 ।
दिल्ली धमाका : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की समीक्षा बैठक, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • Post by Admin on Nov 11 2025

नई दिल्ली : दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट मामले को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और इस घटना के पीछे शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली कार ब्लास्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के   read more

दिल्ली धमाका : मृतकों के परिवारों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख की मदद की घोषणा
  • Post by Admin on Nov 11 2025

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण विस्फोट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क मोड पर हैं। दिल्ली से लेकर नोएडा तक हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’   read more

सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट संस्था ने गरीब कन्या की शादी में बढ़ाया सहयोग का हाथ
  • Post by Admin on Nov 11 2025

मुजफ्फरपुर : सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट संस्था ने एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में संपूर्ण सहयोग प्रदान किया। संस्था की ओर से विवाह हेतु आवश्यक सभी सामान — चावल, आटा, दाल, साड़ी, सूट, कुर्ता-पायजामा, ट्रॉली बैग, श्रृंगार सामग्री, बर्तन सेट, और 5100 रुपये नकद सहित ज्वेलरी में पायल, बिछिया, नथ आदि — उपहारस्   read more

बिल्कुल ठीक हैं धर्मेंद्र, निधन की खबरों को ईशा देओल ने बताया अफवाह
  • Post by Admin on Nov 11 2025

नई दिल्ली : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल के निधन की खबरों ने मंगलवार सुबह फैंस को चिंता में डाल दिया, लेकिन परिवार की ओर से इन खबरों का स्पष्ट खंडन किया गया है। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर पिता की तबीयत को लेकर एक अपडेट साझा करते हुए बताया कि “पापा बिल्कुल ठीक हैं, और रिकवर कर रहे हैं।” ईशा ने अपने पोस्ट में लिखा, “मीडिया इस मामले पर ज   read more

दिल्ली ब्लास्ट का असर: चुनावी बिहार में हाई अलर्ट, पटना समेत सभी जिलों में कड़ी चौकसी
  • Post by Admin on Nov 11 2025

नई दिल्ली/पटना : दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए बम धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। राजधानी के मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में हुए इस विस्फोट के बाद कई राज्य सुरक्षा के मोर्चे पर सतर्क हो गए हैं। विशेषकर चुनावी राज्य बिहार में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में सुरक्षा सख्त करने क   read more

दिल्ली धमाका : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, आरएसएस मुख्यालय समेत कई जगहों पर सुरक्षा कड़ी
  • Post by Admin on Nov 11 2025

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के तुरंत बाद दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विशेष रूप से नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है। घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र म   read more

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : अंतिम चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान
  • Post by Admin on Nov 11 2025

पटना : बिहार में मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान है। दूसरे चरण में प्रदेश के 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। यह अंतिम चरण अगली राज्य सरकार के गठन में निर्णायक भूमिका निभाएगा और हफ़्तों से चल रहे सघन चुनाव प्रचार का समापन करेगा। इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं और एक तृतीय लिंग उम्मीदवार शामिल हैं। इ   read more

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर हेमा मालिनी की भावुक अपील — उनके लिए करें प्रार्थना
  • Post by Admin on Nov 11 2025

मुंबई : हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और लोगों के दिलों में ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई है। धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लोगों से प्र   read more

संगीत के सुरों से सजी शाम : शारदा सिन्हा की स्मृति में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • Post by Admin on Nov 10 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के भगवानपुर स्थित सपना राज कला संगम संगीत संस्थान में प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शहर के वरीष्ठ साहित्यकार आचार्य चन्द्रकिशोर पराशर, डॉ. उषा श्रीवास्तव, प्रमोद नारायण मिश्र एवं संस्था की अध्यक्षा सपना राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।   read more

दहशत में दिल्ली : लाल किला के पास भीषण धमाका, 8 की मौत, कई घायल
  • Post by Admin on Nov 10 2025

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली सोमवार शाम उस वक्त दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी क   read more