केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ झपहां में उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

  • Post By Admin on Jun 21 2026
केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ झपहां में उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुजफ्फरपुर: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ झपहां, मुजफ्फरपुर में विद्यालय परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी जागरूकता और समर्पण का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मंजू देवी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और आत्मिक विकास का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में योग विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, कविता पाठ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजीत कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली और योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए सकारात्मक सोच एवं अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के खेल शिक्षक अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन एकाग्र और जीवन संतुलित रहता है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और योग की महत्ता को समझाने की दिशा में प्रेरणादायक साबित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक बी.के. सिंह, बीरेन्द्र प्रसाद, अर्चना राय, प्रकाश गुप्ता, अंजना शर्मा, ज्योति रानी, अरविंद मधुकर,