व्यवहार न्यायालय परिसर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

  • Post By Admin on Jun 21 2026
व्यवहार न्यायालय परिसर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

लखीसराय : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), लखीसराय के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, न्यायालय कर्मियों एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम रजनी कुमारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सीमा भारतीय, सिद्धार्थ पांडे, राजन कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार अग्निहोत्री, डालसा सचिव विधानंद सागर, रेलवे मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार गुप्ता तथा एसडीजेएम शिप्रा कुमारी सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने सहभागिता की।

योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक ज्वाला एवं प्रियंका भारती ने किया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर सिविल कोर्ट कर्मी, डालसा कर्मी सुरेंद्र मोहन, शिव शक्ति, संतोष कुमार सहित कई पैरा लीगल वॉलंटियर्स भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।