ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,737 चीज़े में से 1,481-1,490 ।
अमेरिका-सऊदी रिश्तों में ऐतिहासिक मोड़ : परमाणु करार से एफ-35 पर लगी मुहर
  • Post by Admin on Nov 19 2025

नई दिल्ली : सऊदी अरब और अमेरिका के बीच रक्षा, ऊर्जा और तकनीक के क्षेत्रों में अब तक की सबसे बड़ी और रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण डील को अंतिम रूप दे दिया गया है। सात साल बाद अमेरिकी दौरे पर पहुंचे सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं के बीच कई ऐतिहासिक समझौते हुए। बैठक के द   read more

बिहार में सत्ता गठन का रोडमैप तय, जदयू ने नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से चुना नेता
  • Post by Admin on Nov 19 2025

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जदयू विधायक दल की अहम बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया, जिससे उनके एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। इधर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक जारी है, जिसमें दल का ने   read more

नई सरकार बनने से पहले बड़ी हलचल, एनडीए बैठक में नीतीश के नेतृत्व पर लगेगी मुहर
  • Post by Admin on Nov 19 2025

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को पटना में भाजपा और जदयू की अहम बैठकों का दौर चलेगा। इन बैठकों के बाद होने वाली एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक में नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से गठबंधन का नेता चुना जाएगा। जदयू विधायकों की बैठक सुबह 11 बजे मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर बुलाई गई है, जबकि भाजपा वि   read more

किसानों को सौगात : 9 करोड़ किसानों को पीएम मोदी जारी करेंगे सम्मान निधि की 21वीं किस्त
  • Post by Admin on Nov 19 2025

नई दिल्ली : देश के करोड़ों किसानों के लिए बुधवार का दिन खास होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान वे दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जनसभा को भी संबोधित करेंगे। करीब 1:30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 9 करोड़ क   read more

अल-फलाह ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग केस : ईडी ने जवाद अहमद सिद्दीकी को किया गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 19 2025

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 19 के तहत की गई है। ईडी ने जांच की शुरुआत दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा द्वारा दर्ज दो एफआईआर के आधार पर की थी। आरोप था कि फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी ने छात्रों और अभिभावकों   read more

इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर देश ने किया स्मरण, पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Nov 19 2025

नई दिल्ली : भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ से सम्मानित इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर आज देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को   read more

फिल्म धुरंधर का ट्रेलर आउट : रणवीर-रामपाल-माधवन की तिकड़ी ने चुराई लाइमलाइट
  • Post by Admin on Nov 18 2025

नई दिल्ली : आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। करीब चार मिनट के इस दमदार वीडियो में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन अपने-अपने किरदारों में गजब का प्रभाव छोड़ते दिख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों में इतनी हलचल मचा दी है कि इसे पहले से ही इस साल की सबसे धमाकेदार रिलीज़ में से एक माना जाने लगा ह   read more

माओवादियों पर कड़ा प्रहार : आंध्र प्रदेश मुठभेड़ में कुख्यात हिडमा समेत छह उग्रवादी ढेर
  • Post by Admin on Nov 18 2025

विशाखापत्तनम : आंध्र प्रदेश और ओडिशा की सीमा के घने जंगलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली। अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिली वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के कुख्यात शीर्ष कमांडर माडवी हिडमा समेत छह माओवादी मारे गए। हिडमा का मारा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बीते वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है।   read more

असम राइफल्स का बड़ा ऑपरेशन : 48 घंटे में तीन उग्रवादी गिरफ़्तार, भारी मात्रा में हथियार जब्त
  • Post by Admin on Nov 18 2025

इंफाल : जातीय तनाव से जूझ रहे मणिपुर में सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले 48 घंटों में बड़ी सफलता हासिल की है। असम राइफल्स और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने उग्रवादी गतिविधियों पर जोरदार प्रहार किया है। इस दौरान तीन प्रतिबंधित संगठनों के सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में हथियार–गोला-बारूद बरामद हुआ। रविवार को इंफाल वेस्ट जिले के मोइरांग पोक   read more

चुनावी झटके के बाद PK का संकल्प— बिहार सुधारने का मिशन अधूरा छोड़ने वाला नहीं
  • Post by Admin on Nov 18 2025

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया है कि उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। मंगलवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने दो टूक कहा कि “बिहार सुधारने की जिद पूरी किए बिना प्रदेश छोड़ने वाला नहीं हूं। अब सलाह का नहीं, संघर्ष का समय है।” किशोर ने माना कि उनकी टीम जनता तक अपनी बात सही तरीके स   read more