ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Jan 07 2026
मुजफ्फरपुर : बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ ने आरबीबीएम कॉलेज के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें अतिथि प्राध्यापकों के सेवा समायोजन और अन्य जायज मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ ने कहा कि विगत छह वर्षों से विश्वविद्यालय और विभिन्न कॉलेजों में कार्यरत अतिथि प्राध्यापकों ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है read more
- Post by Admin on Jan 07 2026
मुंबई : महिला प्रीमियर लीग (WPL) की सबसे सफल टीमों में शामिल मुंबई इंडियंस (MI) एक बार फिर नए जोश और आत्मविश्वास के साथ WPL 2026 में उतरने को तैयार है। पिछले तीन सीजन में दो बार खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस की नजर इस बार भी ट्रॉफी पर टिकी है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 9 जनवरी को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौ read more
- Post by Admin on Jan 07 2026
मोतीपुर : तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधानपार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने मोतीपुर रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने मोतीपुर स्टेशन की महत्ता को रेखांकित करते हुए यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास के हित में कई लंबी दूरी की ट्रेनों को ठहराव देने का आग्रह किया है। विधानपार्षद ने राप्ती ग read more
- Post by Admin on Jan 07 2026
मुजफ्फरपुर : जिला स्थित बीआरसी बोचहां परिसर में बुधवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह बोचहां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती तारा कुमारी के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ, बोचहां के अध्यक्ष सह जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, मुजफ्फरपुर के उप प्रधान सचिव श्री शशि सिद्धेश्व read more
- Post by Admin on Jan 07 2026
लखीसराय : जिले में किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ दिलाने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री अभियान को गति दी गई है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय के अनुसार 6 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। अभियान में रा read more
- Post by Admin on Jan 07 2026
लखीसराय : किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में हुए विनोद साह हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी गुंजा किन्नर ही इस जघन्य हत्या की मास्टरमाइंड थी। पुलिस ने गुंजा किन्नर, उसके प्रेमी समेत चार भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को किऊल थाना कांड संख्या 105/25 दर्ज कराया गया था, जिसमें गुंजा कि read more
- Post by Admin on Jan 07 2026
लखीसराय : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को नौ वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिले में अवैध शराब तस्करी और सेवन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने लखीसराय जिले के समाहलपुर कजरा वार्ड संख्या-6 से महुआ चुलाई शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में मुन्नी देवी (पति मनोज चौधरी) के प read more
- Post by Admin on Jan 07 2026
नई दिल्ली : सरकारी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाल के दिनों में दो महत्वपूर्ण फैसले सुनाते हुए ‘ओपन कैटेगरी’ और ‘रिजर्वेशन का लाभ’ क्या है, इस पर पूरी तरह से स्थिति साफ कर दी है। इन फैसलों का असर सामान्य वर्ग के साथ-साथ अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों read more
- Post by Admin on Jan 06 2026
मुजफ्फरपुर : कैप्टन निषाद सभागार में जागृति संस्थान, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में सोमवार को “प्रेरणा पर्व” के रूप में प्रख्यात कवि, नाटककार, कहानीकार, समीक्षक एवं संपादक डॉ. राजेश्वर प्रसाद सिंह के 71वें जन्मदिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया और डॉ. सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से विचार रखे। read more
- Post by Admin on Jan 06 2026
मुजफ्फरपुर : महेश प्रसाद सिन्हा साइंस कॉलेज, मुजफ्फरपुर एवं भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को “भारतीय भाषा परिवार और भाषाई एकता” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चार चरणों—उद्घाटन सत्र, दो तकनीकी सत्र और समापन सत्र—में संपन्न हुआ। सेमिनार का उद्घाटन बी.आर.ए. बि read more