ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,175 चीज़े में से 1,261-1,270 ।
बिहार में रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी हाईटेक, अगस्त से पेपरलेस सिस्टम की शुरुआत
  • Post by Admin on Jul 14 2026

पटना : बिहार में जमीन और मकान की रजिस्ट्री कराने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार अगस्त से पूरे बिहार में संपत्ति निबंधन की प्रक्रिया को पूरी तरह पेपरलेस बनाने जा रही है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद रजिस्ट्री के लिए कागजी दस्तावेजों की मोटी फाइलें लेकर निबंधन कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। सभी निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्री की पूरी प्रक्र   read more

पर्यावरण अनुकूल रेल सेवा की शुरुआत, देश को मिलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन
  • Post by Admin on Jul 13 2026

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे हरित एवं आधुनिक परिवहन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ 17 जुलाई को हरियाणा से होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अत्याधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर संचालित होगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के संचालन की सठ  read more

मुजफ्फरपुर की संस्था का पुणे पुलिस आयुक्त ने किया उत्साहवर्धन, समाजहित में सहयोग का आश्वासन
  • Post by Admin on Jul 13 2026

मुजफ्फरपुर/पुणे : महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत संस्था सोशल वर्कर फॉर वुमन इम्पावरमेंट के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संस्था की ओर से उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मुलाकात के दौरान महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण तथा समाजहित से जुड़े   read more

16 पुलिस जवानों को एएसआई पद की जिम्मेदारी, पीपिंग समारोह में किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on Jul 13 2026

लखीसराय : लखीसराय पुलिस लाइन में सोमवार को पीटीसी (पुलिस ट्रेनिंग कोर्स) परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर प्रोन्नत हुए 16 पुलिस जवानों के सम्मान में पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवप्रोन्नत अधिकारियों के कंधों पर सितारे लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), ल   read more

प्रिया कुमारी को भावभीनी विदाई, श्रवण कुमार पाण्डेय ने संभाली चानन बीडीओ की जिम्मेदारी
  • Post by Admin on Jul 13 2026

लखीसराय : चानन प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रिया कुमारी के सम्मान में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानांतरित बीडीओ प्रिया कुमारी को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नवपदस्थापित बीडीओ श्रवण कुमार पाण्डेय का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, श्रवण कुमार पाण्डà   read more

लखीसराय में जल जीवन मिशन की समीक्षा, 15 दिनों में 'हर घर जल' प्रमाणन पूरा करने के निर्देश
  • Post by Admin on Jul 13 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन एवं सोर्स सस्टेनेन्स कमेटी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन 2.0, सुजलाम भारत मिशन, जल गुणवत्ता निगरानी, हर घर जल प्रमाणीकरण, जन शिकायतों के निष्पादन तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की विस्तार से सà   read more

महिला अधिकारों से लेकर स्वरोजगार तक, 'सखी वार्ता' में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
  • Post by Admin on Jul 13 2026

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में तथा महिला सशक्तिकरण केंद्र के सहयोग से नगर परिषद सूर्यगढ़ा के नया टोला में सोमवार को 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित, पीड़ित एवं शोषित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था।   read more

राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान मामलों के अधिकाधिक निष्पादन की बनी रणनीति
  • Post by Admin on Jul 13 2026

लखीसराय : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के मार्गदर्शन में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, लखीसराय के प्रकोष्ठ में संपन्न हुई।   read more

लखीसराय में जन वितरण प्रणाली की समीक्षा, राशन कार्ड और पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने पर जोर
  • Post by Admin on Jul 13 2026

लखीसराय : जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में राशन कार्ड निर्माण, ई-केवाईसी, खाद्यान्न वितरण, धान-गेहूं अधिप्राप्ति तथा पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाध   read more

राष्ट्रनिष्ठ शिक्षा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ विद्या भारती प्रशिक्षण वर्ग का पांचवां दिन
  • Post by Admin on Jul 13 2026

मुजफ्फरपुर : विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं विद्या भारती बिहार के संयुक्त तत्वावधान में भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर में आयोजित क्षेत्रीय आचार्य स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग के पांचवें दिन विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पहले सत्र में क्षेत्र संगठन मंत्री ख्याली राम ने "संघ, विद्या भारती एवं हमारा लक्ष्य" विषय पर आà   read more