ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,175 चीज़े में से 1,221-1,230 ।
मुर्शिदाबाद : ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन के उड़े परखच्चे, दो बच्चों समेत तीन की मौत
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में दो स्कूली बच्चों और एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल के अंतर्गत बहरमपुर थाना क्षेत्र म   read more

बिहार के लालों का कमाल: NEET UG 2026 में चार छात्रों ने बनाई देश के टॉप-138 में जगह
  • Post by Admin on Jul 17 2026

पटना : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित NEET UG 2026 के अंतिम परिणाम में बिहार के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देशभर में 690 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले 138 मेधावी छात्रों की सूची में बिहार के चार छात्रों ने स्थान बनाया है। इनमें दो छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10 में जगह बनाकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। जारी परिणाम क   read more

NEET UG 2026 रिजल्ट घोषित, 20 लाख अभ्यर्थियों में दो छात्रों ने मारी बाजी
  • Post by Admin on Jul 17 2026

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर देशभर में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा में देशभर से करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा भारत के 551 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों के अला   read more

अरुणाचल में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन से तवांग-थिंगबू मार्ग बाधित
  • Post by Admin on Jul 16 2026

तेजपुर : अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन से तवांग-थिंगबू मार्ग पर आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन ने लोगों से इस मार्ग पर गैर-जरूरी यात्रा से बचने और मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहने की अपील की है। जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, न्यू मालिंग क्षेत्र के पास भारी चट्टानें गिरने और मलबा जमा ह   read more

E-20 पेट्रोल विवाद में मारुति सुज़ुकी को झटका, उपभोक्ता आयोग ने दिया नई कार देने का आदेश
  • Post by Admin on Jul 16 2026

रायपुर : इथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल को लेकर बढ़ती चर्चाओं के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ा एक अहम फैसला सामने आया है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी को आदेश दिया है कि वह शिकायतकर्ता की खराब कार वापस लेकर 45 दिनों के भीतर उसी मॉडल की नई ई-20 अनुकूल कार उपलब्ध कराए। ऐसा नहीं करने पर कंपनी को वाहन की पूरी कॠ  read more

पुरी रथ यात्रा में भीड़ बनी जानलेवा, एक श्रद्धालु की मौत, 120 से अधिक बीमार
  • Post by Admin on Jul 16 2026

पुरी : ओडिशा के पुरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुरुवार को भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। इस दौरान दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि सांस लेने में तकलीफ होने पर 120 से अधिक श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ मीडिया रिपोर्टों में 200 से अधिक लोगों के बेहोश होने का दावा किया गया है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसà   read more

लखीसराय में दर्दनाक रेल हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत
  • Post by Admin on Jul 16 2026

लखीसराय : पूर्व मध्य रेलवे के किऊल पोस्ट क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में 37 वर्षीय महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि मालगाड़ी संख्या ईसी (बिलासपुर)   read more

कजरा सौर परियोजना का ऊर्जा सचिव ने किया निरीक्षण, निर्बाध बिजली आपूर्ति के दिए सख्त निर्देश
  • Post by Admin on Jul 16 2026

लखीसराय : बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एवं ऊर्जा सचिव अजय यादव (भा.प्र.से.) ने गुरुवार को लखीसराय स्थित कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने लखीसराय अतिथि गृह में आयोजित समीक्षा बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, राजठ  read more

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, लखीसराय में क्षेत्रीय पदाधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
  • Post by Admin on Jul 16 2026

लखीसराय : भारत की जनगणना 2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) के लिए आंकड़ों के संकलन को लेकर लखीसराय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को हुई। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। 16 से 18 जुलाई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहठ  read more

देश के शीर्ष शिक्षाविदों के साथ मंथन करेंगे प्रो. डीसी राय, नालंदा विश्वविद्यालय से मिला विशेष आमंत्रण
  • Post by Admin on Jul 16 2026

मुजफ्फरपुर : बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय को नालंदा विश्वविद्यालय की ओर से नई दिल्ली में आयोजित होने वाली उच्च स्तरीय राउंडटेबल बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह महत्वपूर्ण बैठक 26 जुलाई को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें देश के प्रमुख शिक्षाविद, नीति-निर्माता और सामाजिक विज्ञान संस्à   read more