ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,216 चीज़े में से 1,071-1,080 ।
बोचहां विधानसभा में फिर जागी दलित राजनीति, विकास बनाम जातीय समीकरण पर टिकी निगाहें
  • Post by Admin on Nov 01 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां विधानसभा सीट राजनीति में एक अलग पहचान रखती है। यह अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है और मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। ग्रामीण स्वरूप वाला यह इलाका बिहार की दलित राजनीति, विरासत और सामाजिक समीकरणों की जटिल कहानी कहता है। बोचहां प्रखंड के 13 ग्राम पंचायतों और मीनापुर प्रखंड के मुसहरी व   read more

पारू विधानसभा : भाजपा के बागी अशोक बनाम एनडीए उम्मीदवार, मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर
  • Post by Admin on Nov 01 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की पारू विधानसभा सीट इस बार चुनावी दिलचस्पी का केंद्र बन गई है। भाजपा से चार बार लगातार विधायक रह चुके अशोक कुमार सिंह के बगावती तेवरों ने एनडीए खेमे में खलबली मचा दी है। पार्टी ने इस बार उनका टिकट काटकर सीट अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (उपेंद्र कुशवाहा) के खाते में दे दी, जिसके बाद अशोक कुमार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में   read more

साहेबगंज विधानसभा : हर चुनाव में बदलते समीकरण, भाजपा के लिए साख बचाने की जंग
  • Post by Admin on Nov 01 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार की राजनीति में साहेबगंज विधानसभा सीट का अपना खास महत्व है। बाया नदी के किनारे बसा यह इलाका हर चुनाव में नए समीकरण गढ़ने और पुराने ढांचे को तोड़ने के लिए जाना जाता है। यहां मतदाताओं का रुझान लगातार बदलता रहा है, इसलिए किसी भी दल को इस सीट पर स्थायी बढ़त नहीं मिल पाई है। 1951 में गठित इस सीट पर अब तक 17 चुनाव हो चुके हैं। शुरुआती वर्षों में कांग्रेस का दबदबा रह   read more

कुढ़नी विधानसभा : भाजपा-राजद के बीच कांटे की टक्कर, जानें इस बार का चुनावी समीकरण
  • Post by Admin on Nov 01 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी सीट एक बार फिर सियासी मुकाबले का केंद्र बनने जा रही है। यह सीट न केवल अपने करीबी चुनावी नतीजों के लिए जानी जाती है, बल्कि यहां के जातिगत समीकरण और स्थानीय मुद्दे हर बार समीकरणों को नया मोड़ दे देते हैं। कुढ़नी का राजनीतिक इतिहास बताता है कि यह सीट कभी किसी एक दल की स्थायी जागीर नहीं रही। लंबे समय तक जनता दल   read more

सकरा विधानसभा : 2020 में जदयू की जीत महज 1,537 वोटों से, इस बार नए समीकरणों पर टिकी नजरें
  • Post by Admin on Nov 01 2025

मुजफ्फरपुर : जिले की सकरा विधानसभा सीट बिहार की राजनीति में हमेशा से ‘कांटे की टक्कर’ के लिए जानी जाती रही है। यहां का जनादेश कभी भी किसी एक दल के पक्ष में स्थायी नहीं रहा। साल 2020 का विधानसभा चुनाव इसका ताजा उदाहरण है, जब जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अशोक कुमार चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी उमेश कुमार राम को सिर्फ 1,537 वोटों के मामूली अंतर से हराया था। यह बेहद करीबी मु   read more

मुजफ्फरपुर विधानसभा में गरमाई सियासत: शाही लीची के शहर में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर तय
  • Post by Admin on Nov 01 2025

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर में इस बार विधानसभा चुनाव का माहौल खासा रोचक होता जा रहा है। शाही लीची के स्वाद जितनी ही मीठी और उतार-चढ़ाव भरी इस सीट का चुनावी इतिहास हमेशा अप्रत्याशित रहा है। यहां कभी कोई दल लंबे समय तक अपना वर्चस्व कायम नहीं रख सका। 1957 में अस्तित्व में आई इस विधानसभा सीट ने बिहार की राजनीति को कई दिग्गज नेता दिए   read more

बरूराज विधानसभा में सियासी टक्कर तेज़ : भाजपा के लिए सीट बचाने की चुनौती, महागठबंधन ने कसा शिकंजा
  • Post by Admin on Nov 01 2025

मुजफ्फरपुर : जिले की बरूराज विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। 2020 में पहली बार यहां भाजपा ने जीत का परचम लहराया था, लेकिन अब उसके सामने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने की चुनौती है। वहीं महागठबंधन की ओर से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) पूरी ताकत से मैदान में उतर चुकी है। वैशाली लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली यह सामान्य सीट उत्तर बिहार के सबसे अहम राजन   read more

कांटी विधानसभा में सियासी मुकाबला दिलचस्प, क्या राजद दोहराएगी इतिहास या जदयू बदल देगी समीकरण
  • Post by Admin on Nov 01 2025

मुजफ्फरपुर : जिले की कांटी विधानसभा सीट पर इस बार सियासी जंग दिलचस्प होती जा रही है। 2020 में राजद ने 15 साल बाद यहां वापसी की थी, लेकिन क्या इस बार पार्टी यह सीट बरकरार रख पाएगी या जदयू बाजी मार ले जाएगी — यही बड़ा सवाल है। वैशाली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कांटी विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक और औद्योगिक दोनों दृष्टियों से अहम मानी जाती है। 1951 में स्थापित इस सीट पर अब तक 1   read more

गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र जूते 300 साल बाद पटना साहिब लौट, सिख संगत में खुशी की लहर
  • Post by Admin on Nov 01 2025

पटना : सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पवित्र जोड़ साहिब (जूते) तीन सौ वर्षों बाद अपने जन्मस्थान पटना साहिब लौट आए। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने परिवार की इस अमूल्य धरोहर को सिख संगत को सौंपते हुए इसे “आध्यात्मिक रूप से सबसे भावुक क्षण” बताया। पुरी ने बताया कि उनके पूर्वज गुरु गोबिंद सिंह जी की सेवा में रहे थे और उन्हें यह पवित्र   read more

श्रीकाकुलम मंदिर हादसा : सीएम नायडू ने जताया शोक, लापरवाह आयोजकों पर कार्यवाही के आदेश
  • Post by Admin on Nov 01 2025

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने श्रीकाकुलम जिले के वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी उत्सव के दौरान हुई भगदड़ पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए और कहा कि जिम्मेदार आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा पूरी तरह टाला जा सकता था यदि आयोजक पुलिस   read more