बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,206 चीज़े में से 5,391-5,400 ।
तलवारबाजी स्पर्धा में मुस्कान ने मारी बाजी, खेल पदाधिकारी ने किया सम्मानित
  • Post by Admin on Jul 05 2024

लखीसराय : बीते 29-30 जून, 2024 को मोतिहारी जिले के खेल भवन में आयोजित बिहार स्टेट चैंपियनशिप 2024-25 प्रतियोगिता में जिले के विक्कम ग्राम निवासी मुस्कान कुमारी ने तलवारबाजी स्पर्धा (यूथ) में कांस्य पदक जीत कर जिला सहित पूरे बिहार का नाम रौशन किया है।  बिहार स्टेट चैंपियनशिप में बाजी मारने के उपरांत मुस्कान ने अपनी मेहनत और कौशल से नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया ह   read more

विद्यालय में जलभराव से परेशान विद्यार्थियों ने किया मुख्य सड़क जाम
  • Post by Admin on Jul 05 2024

लखीसराय : जिला मुख्यालय से सटे लाली पहाड़ी के तलहटी में बसे मध्य विद्यालय हसनपुर का हालत बद से बदतर हो चला है। स्थिति ऐसी हो चली है कि बरसात के मौसम की शुरूआत में ही अभी से ही जल जमाव हो गया है। जिसके कारण विद्यालय में पठन-पाठन के साथ मध्याह्न भोजन भी बाधित हो रही है। जिसका सीधा प्रभाव विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी हो रहा है। दूसरी ओर विद्यालय के समीप ही आस-पास के   read more

6 सूत्री मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे वार्ड पार्षद
  • Post by Admin on Jul 05 2024

लखीसराय : जिला समाहरणालय स्थित धरनास्थल पर छह सूत्री मांगों को लेकर पूर्व छात्र नेता सह वार्ड 24 के पार्षद सुनील कुमार ने 100 घंटे का भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। नगर परिषद लखीसराय के उपसभापति शिवशंकर राम सहित इस भूख हड़ताल के समर्थन में कई वार्ड पार्षद, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न दलों के लोग भी उतरे हैं। इनकी छह सूत्री मांगों में मुख्य मांग शहर स्थित दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय   read more

मानसून की देरी से बिहार के विभिन्न हिस्सों में कृषि क्षेत्र को संकट
  • Post by Admin on Jul 05 2024

बिहार के किसानों के लिए इस बार का मानसून इंतजार की परीक्षा बनकर आया है। मानसून की देरी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में कृषि क्षेत्र को संकट में डाल दिया है। मई और जून में सामान्यत: राज्य में अच्छी बारिश होती है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई समय पर हो जाती है। परंतु इस वर्ष मानसून की देरी ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बिहार के कृषि प्रधान राज्य होने के नाते यहां की अर्थ   read more

प्रवेश निषेध के बोर्ड के बाद भी नियम का उल्लंघन
  • Post by Admin on Jul 04 2024

मुजफ्फरपुर : डुमरी रोड से गोबरसही चौक तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क के प्रारंभिक हिस्से में स्पष्ट संकेत बोर्ड लगाया गया है, जो बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाता है। इसके बावजूद, नियमों की अनदेखी कर कई बड़े वाहन इस मार्ग में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। गोबरसही चौक के पास सड़क पर लोहे के बु   read more

विश्वविद्यालय स्तर पर गाइड का निर्धारण करने की मांग करते हुए शोधार्थियों ने कुलपति को लिखा पत्र 
  • Post by Admin on Jul 04 2024

मुजफ्फरपुर : भीम राव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के शोध के छात्रों ने कुलपति को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि विश्वविद्यालय स्तर पर गाइड का निर्धारण सुनिश्चित किया जाए। शोध छात्रों का कहना है कि जहां कुलपति शोध की गुणवत्ता को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष और   read more

पांच सूत्री मांगों को लेकर मड़वन जिला परिषद् सदस्य ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र 
  • Post by Admin on Jul 04 2024

मुजफ्फरपुर : जिला के मड़वन क्षेत्र संख्या 21 के जिला परिषद् सदस्य आसीफ इकबाल ने अपने क्षेत्र में हो रही गड़बड़ी को सुधारने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने पांच सूत्री मांगों का जिक्र किया है जिसके पूरा होने से क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निदान हो सकता है। उनकी मांगे इस प्रकार है :- • राजस्व कर्मचारियों के पास अवैध तरीके से रखे गए निजी   read more

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित 
  • Post by Admin on Jul 04 2024

मुजफ्फरपुर : माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशानुसार बीते बुधवार को सभी न्यायिक पदाधिकारियों (मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के स्तर तक) के साथ आगामी 13 जुलाई, 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाध   read more

करंट लगने से वार्ड सदस्य की मौत, एमएलसी ने जताया शोक
  • Post by Admin on Jul 04 2024

मोतिहारी : जिले के केसरिया प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह करंट लगने से एक वार्ड सदस्य की मौके पर मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार केसरिया प्रखंड अन्तर्गत कढ़ान पंचायत के वार्ड संख्या 01 के वार्ड सदस्य सह अनुरक्षक 42 वर्षीय राजकिशोर शर्मा गुरुवार की सुबह करीब छह बजे जल- नल योजना का मोटर चालू करने गये. मोटर चालू करने के दौरान वे करंट की चपेट में आ गये. जिसके कारण मौके पर   read more

नगर निगम के कार्यों में लगातार भ्रष्टाचार उजागर, कार्यवाही के नाम पर हवा हवाई
  • Post by Admin on Jul 04 2024

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल रोड पर हाल ही में बने नए सीवरेज के सड़क धंसने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज का निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही समय बाद बारिश के दौरान सड़क का हिस्सा धंस गया, जिससे यातायात बाधित हुआ और आसपास के क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़क धंसने की घटना के बाद मरम्मत का कार्य शुरू किया गया, लेकिन बारिश   read more