बिहार समाचार
- Post by Admin on Sep 20 2024
मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत, शुक्रवार को जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाध्यक्ष राशी खत्री के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर छात्राओं के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महिला मोर्चा की read more
- Post by Admin on Sep 20 2024
मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय पाण्डेय ने की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर और कचरा डस्टबिन में डालकर स्वच्छता का संदेश द read more
- Post by Admin on Sep 20 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के सरकारी विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास और बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने आवश्यक कदम उठाए हैं। विद्यालयों में शिक्षण गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर दिया गया है। इस दिशा में जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण, सतत मॉनिटरिंग और नियमित समीक्षा बैठकों के जरिए सु read more
- Post by Admin on Sep 20 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के एमआईटी (मुजफ्फरपुर इंजीनियरिंग कॉलेज) परिसर में 27 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले 35वें प्रांतीय खेलकूद कार्यक्रम का उद्घाटन बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय करेंगे। यह आयोजन लोक शिक्षा समिति बिहार के सौजन्य से एमआईटी कॉलेज, भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय और सरस्वती विद्या मंदिर, केशव नगर सदातपुर के संयुक्त read more
- Post by Admin on Sep 20 2024
मुजफ्फरपुर : जिला समाहरणालय परिसर में बिजली विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर ट्रांसफार्मर के नीचे बैरिकेटिंग का कार्य शुरू किया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य ट्रांसफार्मर के आस-पास होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि इस पहल से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं, क्योंकि ट्रांसफार्मर के निकट कई बार दुर्घटनाएं होने की सं read more
- Post by Admin on Sep 20 2024
मुजफ्फरपुर : भारतीय भाषा मंच और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के उत्तर बिहार प्रांत द्वारा 14 सितंबर से चल रहे "स्वभाषा में हस्ताक्षर अभियान" के तहत शुक्रवार को बी.आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर के प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने अपनी मातृभाषा में हस्ताक्षर कर इस अभियान को बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा और जीवन व्यव read more
- Post by Admin on Sep 20 2024
लखीसराय : प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के माध्यम से वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों को गणित एवं विज्ञान विषय की शिक्षा देने एवं इसे रुचिकर बनाने को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला में संबंधित शिक्षकों का उन्मुखीकरण किया गया। जिले के सभी शिक्षांचल से इसके लिए 10-10 शिक्षकों का चयन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से किया गया था। इन विद्यालयों को मॉडल के रूप में चिन्हित किया गया ह read more
- Post by Admin on Sep 20 2024
पटना : अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल दिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा 20 सितंबर 2024 को राजेन्द्र नगर, पटना के शाखा मैदान में एक विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान फलदार वृक्ष जैसे कटहल, बेल, अमरूद, इमली, जामून और फूलों के कुल 21 पौधे लगाए गए। इस अभियान का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी नवनीत आनंद ने किया। वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का महत्व read more
- Post by Admin on Sep 20 2024
लखीसराय : जिले के बड़हिया एवं पिपरिया प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्य चलाये जाने का निर्देश जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने संबंधित पदाधिकारी को दिया है। इस संबंध में आपदा प्रबंधन की बैठक कर संबंधित अंचलाधिकारी को 21 रजिस्टर्ड एवं दो सरकारी नाव की सेवा प्रारंभ करने, दोनों प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग सामुदायिक रसोई घर का संचालन करने को कहा है। जबकि पीएचईडी read more
- Post by Admin on Sep 20 2024
लखीसराय : जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र महिसोना पहुंचे जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा केंद्र का निरीक्षण कर विभिन्न दिशा निर्देश दिया गया। सर्वप्रथम आंवला का पौधारोपण कर स्वच्छता का संदेश दिया। निबंधन केंद्र के काउंटर, भवन, सभागार आदि के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर बल देते हुए काउंटर पर पर्दा डालकर व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत कार्यालय में सात निश्चय read more