अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ का प्रखंड स्तरीय चुनाव संपन्न

  • Post By Admin on Jan 20 2025
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ का प्रखंड स्तरीय चुनाव संपन्न

समस्तीपुर : जिले के वारिसनगर प्रखंड में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के प्रखंड स्तरीय चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें योगेन्द्र बैठा को अध्यक्ष, शंकर राम को सचिव और संजय रजक को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव के लिए जिला और अनुमंडल स्तर के कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षण किया।

चुनाव का संचालन समस्तीपुर जिला और अनुमंडल कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भुप्नेश्वर राम, जिला सचिव नरेश कुमार रजक, अनुमंडल अध्यक्ष जवाहर लाल राम, सचिव धर्मेन्द्र कुमार और समाजिक कार्यकर्ता राहुल रमण ने संयुक्त रूप से किया। चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए विधिपूर्वक चुनाव हुआ।

चुनाव में योगेन्द्र साफी को प्रखंड अध्यक्ष, शंकर राम को सचिव और संजय रजक को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, मनोज कुमार राम को उपाध्यक्ष, नितेश कुमार को संयुक्त सचिव, पवन कुमार राम और मुकेश कुमार बैठा को मिडिया प्रभारी बनाया गया।

इस चुनाव में प्रखंड के सभी विभागों में कार्यरत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। चुनाव कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने कर्मचारियों से संघ को मजबूती से चलाने और उनकी विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपील की।

चुनाव में पवन साफी, रविन्द्र पासवान, मनोज कुमार, विनोद रजक, कमल किशोर पासवान, मोहन कुमार बैठा, मंजू कुमारी, रणजीत कुमार जैसे कई कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

चुनाव के अंत में, धर्मेन्द्र कुमार ने सभी उपस्थित कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कर्मचारियों से संघ के कार्यों को सशक्त बनाने और उनकी आवाज को मजबूती देने के लिए सहयोग की अपील की।