बिहार समाचार
- Post by Admin on Sep 22 2024
मुजफ्फरपुर : जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने खाद्यान्न उठाव और वितरण कार्य को समय पर 100% सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण नियमित रूप से किया जाए, और इसमें किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। read more
- Post by Admin on Sep 22 2024
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक और सफल कार्रवाई करते हुए शनिवार को 14 लोगों के गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस सौंपा। एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह के कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जिनके मोबाइल पिछले 6 महीनों के दौरान खो गए थे, उन्हें पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत अब तक सैकड़ों लोगों को उनके read more
- Post by Admin on Sep 22 2024
मुजफ्फरपुर : जिला के भगवानपुर स्थित गायत्री कॉलोनी से सदर थाने की पुलिस ने शराब से लदी एक लग्जरी कार जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने गोपालगंज के कटेया इलाके के रामपुर खुर्द निवासी अभिषेक कुमार यादव को गिरफ्तार किया, जो कार से शराब की तस्करी कर रहा था। हालांकि, उसका साथी सुनील कुमार मौके से कार से कूदकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सदर थाने क read more
- Post by Admin on Sep 22 2024
मुजफ्फरपुर : जिला के मड़वन प्रखंड के पकड़ी पकोही गांव निवासी स्वर्गीय रोनोजीत पासवान के परिजनों ने शनिवार को पूर्व मंत्री अजीत कुमार के माध्यम से सरकारी नौकरी की मांग की। पूर्व मंत्री ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दलित परिवार के सदस्य की हत्या के बाद दिए जाने वाले सरकारी नौकरी के प्रावधान के तहत रोनोजीत पासवान के भाई, अमर कुमार पासवान को नौकरी दिलाने की अपील की। जिल read more
- Post by Admin on Sep 21 2024
पटना : केंद्रीय खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, और भारतीय खो-खो महासंघ के सहयोग से पश्चिम बंगाल खो-खो संघ द्वारा अस्मिता खेलो इंडिया जूनियर एवं सब जूनियर महिला खो-खो लीग (पूर्व और उत्तर पूर्व) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार की सब जूनियर और जूनियर महिला खो-खो टीम का चयन ट्रायल 22 सितंबर को बक्सर जिला मुख्यालय स्थित महर्षि विश्वामित्र महावि read more
- Post by Admin on Sep 21 2024
लखीसराय : माताओं द्वारा पुत्र के दीर्घायुष्य, आरोग्य और सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत इस बार 25 सितंबर, बुधवार को हैं। यह व्रत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है, जबकि सप्तमी अष्टमी तिथि पर इस व्रत को नहीं किया जाता हैं। इस बार माताओं को 24 सितंबर, मंगलवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत करने की सलाह दी गई है। पंडित गिरीश मिश्र ने read more
- Post by Admin on Sep 21 2024
लखीसराय : शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. बीपी सिन्हा ने मंडल कारा का दौरा कर बंदियों की स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला एड्स नियंत्रण इकाई के प्रबंधक अरविंद कुमार राय और जिला पर्यवेक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार लाल भी उनके साथ थे। महिला वार्ड का निरीक्षण करते हुए डॉ. सिन्हा ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, जांच और अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जे read more
- Post by Admin on Sep 21 2024
लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर में गांधी मैदान के निकट अवस्थित खेल भवन में शनिवार को स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान के तहत ताइक्वांडो मैत्री मैच का आयोजन किया गया। डीएम मिथिलेश मिश्र, डीडीसी कुंदन कुमार, खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन, डीआरडीए डायरेक्टर नीरज कुमार आदि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरूआत किया गया। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण और लोहिया स्व read more
- Post by Admin on Sep 21 2024
लखीसराय : शनिवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने समाहरणालय स्थित मंत्रणा सभागार में बैठक आयोजित कर शहर में बढ़ती जाम की समस्या पर आम लोगों से सुझाव मांगे। इस दौरान नगर परिषद सभापति अरविन्द पासवान ने सुझाव दिया कि रेल पुल के नीचे से अवैध वाहन पड़ाव को हटाना आवश्यक है और फुटपाथी विक्रेताओं को चाहरदीवारी के अंदर शिफ्ट किया जाए। बड़हिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि सुजीत कु read more
- Post by Admin on Sep 21 2024
लखीसराय : लखीसराय जिले के बड़हिया, पिपरिया प्रखंड और सदर प्रखंड के कई गांव बाढ़ की विभीषिका का सामना कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने इन क्षेत्रों में सामुदायिक किचन की व्यवस्था की है, लेकिन कई ऐसे पीड़ित परिवार हैं जो अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इन परिवारों तक सहायता पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने सुखा खाद्य सामग्री की पैकेजिंग कर वितरण की तैयारी शुरू कर दी है। नया बाजा read more