रॉबर्ट स्टीफेंसन स्मिथ पॉवेल के जयंती पर केंद्रीय विद्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

  • Post By Admin on Feb 22 2025
रॉबर्ट स्टीफेंसन स्मिथ पॉवेल के जयंती पर केंद्रीय विद्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर : केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ झपहां में आज स्काउट और गाइड आंदोलन के संस्थापक, महान समाजसेवी रॉबर्ट स्टीफेंसन स्मिथ पॉवेल के जयंती को “विश्व चिंतन दिवस” के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की गाइड कैप्टन अर्चना पांडेय ने विद्यालय की प्राचार्य मंजु देवी सिंह को स्कार्फ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद प्राचार्य द्वारा पॉवेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उपस्थित सभी स्काउटर एवं गाइडर ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद, विद्यालय के बुलबुल द्वारा प्राचार्य का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने स्काउट एंड गाइड के झंडे का उतोलन किया और छात्रों ने स्काउट एंड गाइड के नियम और प्रतिज्ञा दोहराई।

कार्यक्रम के अगले चरण में छात्रों और अध्यापकों द्वारा सर्व धर्म सद्भाव की प्रार्थना की गई। इसके बाद, "कब" और "बुलबुल" द्वारा विभिन्न पेंटिंग्स बनाकर प्रदर्शित की गई। विद्यालय के स्काउट्स ने खूबसूरत पिरामिड का प्रदर्शन किया, जो कि स्काउट और गाइड के अनुशासन और कला को दर्शाता था।

कार्यक्रम के समापन पर सभी स्काउट्स और गाइड्स को अल्पाहार प्रदान किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सेवा भावना को जागृत करना और उन्हें स्काउट और गाइड के मूल्यों से अवगत कराना था।