बिहार समाचार

दिखाया गया है 10,320 चीज़े में से 411-420 ।
LS कॉलेज में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, NEP और प्रशासनिक वादाखिलाफी के खिलाफ आंदोलन
  • Post by Admin on Sep 30 2026

मुजफ्फरपुर: लंगट सिंह महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्व में दिए गए आवेदनों और ज्ञापनों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने तथा लगातार आश्वासन दिए जाने के विरोध में छात्र-छात्राओं ने बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना एवं क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि उनकी मांगें केवल महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रीय शिक्   read more

आरडीएस कॉलेज में लैंगिक समानता पर प्रतियोगिता, भाषण और कविता से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
  • Post by Admin on Sep 30 2026

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के अंग्रेजी विभाग की ओर से बुधवार को सेमिनार हॉल में लैंगिक समानता के विषय पर अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता एवं कविता पाठ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘द इंपॉर्टेंस ऑफ जेंडर इक्वलिटी’ था। इसमें महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के म   read more

लखीसराय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का आगाज: पहले दिन धावकों और गोला फेंक खिलाड़ियों ने दिखाया दम
  • Post by Admin on Sep 29 2026

लखीसराय : जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और मंच देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता (2026-27) का मंगलवार को विधिवत आगाज हो गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से आए बालक एवं बालि   read more

जीविका योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, 'लखपति दीदी' के लक्ष्य जल्द पूरा करने और महिला सशक्तिकरण पर जोर
  • Post by Admin on Sep 29 2026

लखीसराय : समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जीविका की जिला परियोजना समन्वय इकाई द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समिति की एक अहम समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और जीविका द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी व परिणामोन्मुखी बनाना रहा। इस दौरान लखप   read more

​सड़क सुरक्षा के लिए चला प्रशासन का डंडा: बिना हेलमेट फर्राटा भर रहे 23 चालकों पर ₹81,000 का जुर्माना
  • Post by Admin on Sep 29 2026

लखीसराय : सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की टीम ने बी.एड. कॉलेज से बायपास रोड मोड़ तक विशेष हेलमेट जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया व अन्य वाहनों की स   read more

शहीद भगत सिंह जयंती पर रक्तवीरों का सम्मान: लखीसराय की संस्था 'माँ बाला त्रिपुर सुन्दरी समूह' हुई पुरस्कृत
  • Post by Admin on Sep 29 2026

लखीसराय : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पावन जन्मस्थली बेगूसराय में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में लखीसराय जिले का गौरव बढ़ा है। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में दिनकर सेवा दल की ओर से 28 सितंबर को एक भव्य रक्तदान शिविर एवं 'राष्ट्रपुत्र वीर भगत सिंह सम्मान समारोह-2026' का आयोजन किया गया था। इस गरिमामय मंच पर मानवता की सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उत्   read more

लखीसराय में मद्य निषेध पुलिस की कार्यवाई, 9 लीटर चुलाई शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 29 2026

लखीसराय : शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से मद्य निषेध विभाग लगातार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में मद्य निषेध थाना लखीसराय की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा पुल के नीचे सुनसान इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से अवैध रूप से चुलाई शराब बेचते हुए एक धंधेबाज को रंगे हाथ à   read more

सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन पड़ा भारी, कट्टा और कारतूस चमकाने वाला युवक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 29 2026

लखीसराय : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार और कारतूस का प्रदर्शन कर रौब गालिब करना एक युवक को भारी पड़ गया। लखीसराय जिले की पिपरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंटरनेट पर हथियार चमकाने वाले आरोपी युवक को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार, पिपरिया थाना को स्थानीय स्तर पर एक वायरल वीडियो और फोटो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक युवक देसी कट्टा और कारतूस का खुला प्रदर्शन करते हु   read more

सड़क से सदन तक शिक्षकों की लड़ाई का ऐलान: मुजफ्फरपुर के कॉलेजों में पहुंचे MLC प्रो. संजय कुमार सिंह
  • Post by Admin on Sep 29 2026

मुजफ्फरपुर : तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद (एमएलसी) प्रो. संजय कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में सघन शिक्षक संवाद अभियान चलाकर शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं और मांगों की नब्ज टटोली। इस संवाद यात्रा के तहत उन्होंने मुजफ्फरपुर होम्योपैथिक कॉलेज, रामेश्वर सिंह कॉलेज, एम.पी. सिन्हा साइंस कॉलेज, रघुनाथ पांडेय मेमोरियल लॉ कॉलेज और वैशाली मैनेजम   read more

विजय कुमार की मां लालपरी देवी के निधन पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने जताया शोक
  • Post by Admin on Sep 29 2026

मुजफ्फरपुर: सिविल कोर्ट मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता एवं मीनापुर थाना क्षेत्र के खरार निवासी विजय कुमार की 81 वर्षीय मां लालपरी देवी के निधन पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ, मुजफ्फरपुर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष बसंत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में संतोष बसंत ने कहा कि लालपरी देवी धर्मपरायण महिला थीं। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर   read more