बिहार समाचार
- Post by Admin on Mar 13 2025
लखीसराय : आज किऊल और लखीसराय रेलवे स्टेशनों पर रेलवे द्वारा सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें यात्रियों को बिना टिकट या पास के यात्रा करने से रोका गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को उचित टिकट या पास के बिना यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर किसी यात्री के पास सही टिकट या पास नहीं होगा, तो उसे स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और à read more
- Post by Admin on Mar 13 2025
पटना : समाजसेवी खुशबू कुमारी ने फुलवारी विधानसभा सहित सभी जिलेवासियों, बिहारवासियों एवं देशवासियों को होली के पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने होली के इस खास अवसर पर समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि इस पर्व पर नशाबाजी और हुड़दंग की बजाय प्रेम से एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए और रंग-अबीर से खुशियां बांटनी चाहिए। खुशबà read more
- Post by Admin on Mar 13 2025
भागलपुर : बिहार में होली की धूम के बीच अश्लील गानों पर सख्ती के प्रशासनिक निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए JDU विधायक गोपाल मंडल विवादों में घिर गए हैं। भागलपुर जिले के भगवानपुर से विधायक मंडल पर होली मिलन समारोह में मंच से अश्लील गीत गाने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना 10 मार्च को नवगछिया में आयोजित एक हो read more
- Post by Admin on Mar 12 2025
लखीसराय : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) किऊल ने ऑपरेशन अमानत के तहत एक 43 इंच के सोनी कंपनी के एलईडी टीवी को उसके मालिक को सुरक्षित लौटा दिया। यह टीवी गाड़ी संख्या 63322 डाउन के किऊल स्टेशन प्लेटफार्म 1 पर 11 मार्च, 2025 को उतारा गया था। बीते 11 मार्च को 17:54 बजे किऊल स्टेशन पर एक जनरल कोच से एलईडी टीवी उतारकर उसे सुरक्षित रूप से आरपीएफ थाना में रखा गया। इसके बाद नवादा जिले के पकरी वारामा थानठread more
- Post by Admin on Mar 12 2025
लखीसराय : जिला मुख्यालय चितरंजन रोड स्थित के. एस. एस. कॉलेज सभागार में महाविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा होली महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. बृजेंद्र कुमार व्रजेश ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पांडे ने भी अपने विचार साझा किए। प्रभारी प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पांड read more
- Post by Admin on Mar 12 2025
लखीसराय : जिले के सूर्य नारायण घाट पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियां कपड़े धोने के दौरान गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी जान चली गई। मृतकों की पहचान कबैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 निवासी रंजीत तुरी की 12 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी और 10 वर्षीय अंकिता कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुठread more
- Post by Admin on Mar 12 2025
लखीसराय : जिले के हलसी थाना क्षेत्र के खुरीयारी-प्रतापपुर सीमा स्थित खोरिला पीपल के पास मंगलवार रात को अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के रोशनपुर कच्ची दरगाह निवासी 35 वर्षीय सिकंदर यादव अपनी ससुराल, हलसी थाना कà read more
- Post by Admin on Mar 12 2025
लखीसराय : जिला उत्पाद पुलिस ने मंगलवार शाम से बुधवार तक जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप दो सगे भाई समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर की बरामदगी की, साथ ही शराब तस्करों के पास से एक बाइक भी जब्त की गई है। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों में read more
- Post by Admin on Mar 12 2025
लखीसराय : सदर अस्पताल, सभागार के कमरा न०-225 में एक दिवसीय प्रशिक्षण– सह–उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम असैनिक शल्य चिकित्सक और मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के लिए आयोजित किया गया। बैठक में सिविल सर्जन ने उपस्थित सभी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को संबोधित करà read more
- Post by Admin on Mar 12 2025
मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह सह होली-मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘मिनर्वा क्लब’ के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मिनर्वा क्लब की संयोजिका और महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अनिता सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्या प्रॠread more