बिहार समाचार
- Post by Admin on Dec 20 2024
मोतिहारी : पुलिस की चौकसी को धत्ता बताते हुए अपराधियों ने मोतिहारी में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये. घटना के बाद मोतिहारी में हड़कंप मच गया. मिल रही जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना अन्तर्गत लक्ष्मीपुर गदरिया गांव में इस घटना को अंजाम दिया.गंभीर रूप से जख्मी युवक को लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के एक अस्पत read more
- Post by Admin on Dec 20 2024
लखीसराय : जिला मुख्यालय अशोक धाम के समीप स्थित म्यूजियम के ऑडिटोरियम में गुरुवार को सुशासन सप्ताह के अंतर्गत "प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र और विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशिक्षण कोषां read more
- Post by Admin on Dec 20 2024
दरभंगा : समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र द्वारा आज दिव्यांगजनों के लिए एक रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला सीआरसी पटना में आयोजित किया जाएगा। जिसमें दिव्यांगजन अपनी शैक्षणिक योग्यता और कौशल के अनुसार विभिन्न रोजगार अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, नेहा ने बताया कि इस रोजगार मेले क read more
- Post by Admin on Dec 20 2024
मुजफ्फरपुर : भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भारत रत्न यादव के नेतृत्व में जिले में बीते गुरुवार को कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस प्रदर्शन का आयोजन कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र और संविधान का उल्लंघन करने के विरोध में किया गया। युवा मोर्चा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के असंवैधानिक और हिंसक कृत्यों के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया जा read more
- Post by Admin on Dec 20 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के पंकज मार्केट स्थित महिला सत्संग भवन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन बीते गुरुवार को आचार्य राजेश शर्मा ने भगवान के विभिन्न अवतारों की गाथाओं का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान के वामन अवतार से लेकर श्रीराम और श्री कृष्ण की लीलाओं पर प्रकाश डाला। कथा की शुरुआत में आचार्य ने कहा, “कोई भी प्राणी इस संसार में कुछ भी लेकर नहीं आत read more
- Post by Admin on Dec 20 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के रामदयालु सिंह महाविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व प्राध्यापक डॉ. रामानंद सिंह के आकस्मिक निधन पर बीते गुरुवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में हुआ। जिसमें कॉलेज के सभी सदस्य उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "डॉ. रामानंद सिंह के निधन से पूरा कॉलेज परिवार शोक में डूबा ह read more
- Post by Admin on Dec 20 2024
मुजफ्फरपुर : बीते गुरुवार को जिला के हरिसभा चौक स्थित भाकपा-माले कार्यालय में आयोजित बैठक में इंसाफ मंच ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में जातीय जनगणना के आधार पर मुस्लिम समुदाय को टिकट दिए जाने की मांग की है। मंच का कहना है कि राज्य की 17.7% मुस्लिम आबादी के बावजूद क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दलों ने इस समुदाय को राजनीतिक हिस्सेदारी से वंचित रखा है। बैठक में इंसाफ मंच के जि read more
- Post by Admin on Dec 20 2024
मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के चार जिले मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर में 19 जनवरी को 'बदलो बिहार' जन समागम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में स्कीम वर्कर्स संगठनों, रसोइया संघ, जीविका दीदी यूनियन, आशाकर्मी, आंगनबाड़ी संगठनों के साथ बागमती संघर्ष मोर्चा, सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा, इंसाफ मंच, छात्र-नौजवान संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और सांस्कृति read more
- Post by Admin on Dec 20 2024
मोतिहारी : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को मोतिहारी-मधुबनी घाट के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 10 से अधिक वाहन चालकों का चालान काटा गया। इस अभियान का उद्देश्य बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर कानूनी कार्रवाई को बढ़ावा देना था। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए सख्त न read more
- Post by Admin on Dec 20 2024
मुजफ्फरपुर : मोतीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर दैनिक रेल यात्री संघ ने शुक्रवार को एक दिवसीय धरने का आयोजन करने की घोषणा की है। संघ ने कहा कि स्टेशन पर दर्जनों प्रमुख ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। धरने की सफलता सुनिश्चित करने के लिए संघ ने मोतीपुर नगर परिषद के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकालकर लोगों स read more