बिहार समाचार

दिखाया गया है 8,681 चीज़े में से 261-270 ।
राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर के निखिल और अदिति दिखाएंगे दम
  • Post by Admin on May 23 2026

मुजफ्फरपुर : पुडुचेरी में 23 से 29 मई 2026 तक आयोजित होने वाली 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर जिले के दो खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के लिए किया गया है। जिले के निखिल कुमार और अदिति केजरीवाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बताया कि दोन   read more

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों की भर्ती और ट्रांसफर प्रक्रिया होगी आसान
  • Post by Admin on May 23 2026

पटना : बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए अगले पांच वर्षों में एक लाख नए शिक्षकों की नियुक्ति करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान यह घोषणा की। साथ ही शिक्षकों के तबादले को सरल बनाने और सरकारी स्कूलों में पोशाक वितरण की नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए गए। म   read more

लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
  • Post by Admin on May 22 2026

दरभंगा : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, दरभंगा के बैनर तले विभिन्न कोटि के शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर, दरभंगा में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। धरना के दौरान शिक्षकों ने सरकार के समक्ष अपनी कई प्रमुख मांगें रखीं। शिक्षकों ने वर्ष 2025 एवं 2026 की वार्षि   read more

मानवाधिकार आयोग में पहुंचा भूमि विवाद मामला, थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप
  • Post by Admin on May 22 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के मीनापुर अंचल अंतर्गत सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में विवादित भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर नया विवाद सामने आया है। स्थानीय निवासी मो. असरफ अंसारी ने बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए सिवाईपट्टी थानाध्यक्ष पर मिलीभगत और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित मो. असरफ अंसारी का आरोप है कि उन्होंने व   read more

आर्य समाज प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचेतक से की मुलाकात, वैदिक संस्कृति के प्रचार पर बल
  • Post by Admin on May 22 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान डॉ. संजीव चौरसिया का शुक्रवार को जिला अतिथि गृह (सर्किट हाउस) में आर्य समाज मुजफ्फरपुर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शॉल, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और फूल-मालाएं भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आर्य समाज मुजफ्फरपुर के छह सदस्यीय प्रतिनिधिम   read more

मुजफ्फरपुर में आयोजित छात्र संवाद में राष्ट्र निर्माण और नैतिक शिक्षा पर बल
  • Post by Admin on May 22 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार बाल भवन किलकारी, जिला स्कूल छात्रावास परिसर, चर्च रोड मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को शांति सेना मुजफ्फरपुर द्वारा छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शांति सेना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सर्व सेवा संघ प्रकाशन के संयोजक अशोक भारत ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया। अशोक भारत ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य   read more

ईद-उल-अजहा के दिन CUET परीक्षा तय होने पर विवाद, NTA से बदलाव की अपील
  • Post by Admin on May 22 2026

मुजफ्फरपुर : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) की 28 मई को निर्धारित परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मानवाधिकार संस्थान, बिहार एवं ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत, बिहार ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से परीक्षा तिथि बदलने की मांग की है। इस संबंध में उच्च शिक्षा सचिव, शिक्षा मंत्रालय और एनटीए अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा गया है कि 28 मई 2026 को बकरीद का   read more

साहित्य प्रेमियों के लिए खास आयोजन, 26 मई को होगा भव्य कवि सम्मेलन
  • Post by Admin on May 22 2026

लखीसराय : जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय के तत्वावधान में 26 मई 2026, मंगलवार को अंतर जिला हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दिन के 11 बजे से काली स्थान, गरीब नगर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक श्री रामचंद्र पासवान के सौजन्य से किया जा रहा है। कवि सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से कई कवि एवं   read more

आर. लाल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर छात्राओं का विरोध, प्राचार्य को सौंपा आवेदन
  • Post by Admin on May 22 2026

लखीसराय : आर. लाल कॉलेज, लखीसराय की छात्राओं ने महाविद्यालय में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य को आवेदन सौंपकर कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद कई कक्षाओं में पंखा और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई कमरों में लाइट खराब र   read more

जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत चौरा और विशुनपुर में लगे जनसुनवाई शिविर
  • Post by Admin on May 22 2026

लखीसराय : जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत सूर्यगढ़ा प्रखंड के विभिन्न जनजातीय टोला में आयोजित जनसुनवाई अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को चौरा एवं विशुनपुर में विशेष शिविर लगाए गए। शिविर में जनजातीय समुदाय के लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों द्वारा यथासंभव मौके पर समाधान किया गया। कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सा   read more