बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,840 चीज़े में से 2,091-2,100 ।
मंडल कारा लखीसराय का निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं और विधिक सहायता व्यवस्था की समीक्षा
  • Post by Admin on Feb 25 2026

लखीसराय: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आज 25 फरवरी 2026 को मंडल कारा लखीसराय का निरीक्षण किया गया। यह दौरा माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विधानंद सागर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। निरीक्षण दल में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा तथा कमलेश कुमार भी शामिल रहे। दौरे के दौरान कारा परिसर में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। साथ ही, बं   read more

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लखीसराय में तैयारी तेज, सुलहनीय वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर
  • Post by Admin on Feb 25 2026

लखीसराय: आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (रेल) कुंदन कुमार गुप्ता, रेल डीएसपी किऊल, थाना प्रभारी ज   read more

माउंट लिटरा ज़ी स्कूल लखीसराय में POCSO पर जागरूकता बैठक, बच्चों को बताए गए सुरक्षा और अधिकार
  • Post by Admin on Feb 25 2026

लखीसराय: छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों की जानकारी और जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से माउंट लिटरा ज़ी स्कूल लखीसराय परिसर में POCSO (Protection of Children from Sexual Offences Act) विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों तथा किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों   read more

अमित शाह के बिहार दौरे पर सियासी घमासान, राजद का तंज—सौहार्द बिगाड़ने आ रहे
  • Post by Admin on Feb 24 2026

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार से तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियों और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। हालांकि उनके आगमन से पहले ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने दौरे को लेकर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने बिहार विधानसभा परिसर में पत्   read more

जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की बैठक 26 फरवरी को, कविता पाठ व विशेष आयोजन होंगे आकर्षण
  • Post by Admin on Feb 24 2026

लखीसराय : जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय की ओर से नियमित बैठक सह साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन 26 फरवरी 2026 को प्रभात चौक स्थित होटल भारती के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से होगा। बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविन्द कुमार भारती करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नियमित कविता पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सम्मेलन के सदस्य अपन   read more

कठपुतली संवाद कार्यक्रम में शांति गुप्ता सम्मान से नवाजे गए नाट्य निर्देशक प्रमोद आजाद
  • Post by Admin on Feb 24 2026

मुजफ्फरपुर : मंगलवार को मालीघाट में एक्टिविस्ट 100 के संयोजक सोनू सरकार की अध्यक्षता में “कठपुतली संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक लोक कला के संरक्षण और संवर्धन पर विस्तृत चर्चा की गई तथा कला क्षेत्र में योगदान के लिए नाट्य निर्देशक प्रमोद आजाद को ‘कठपुतली कलाकार शांति गुप्ता सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए   read more

होली पर डीजे व तेज ध्वनि यंत्रों पर पूर्ण प्रतिबंध, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
  • Post by Admin on Feb 24 2026

लखीसराय, 24 फरवरी 2026: मुख्य सचिव, बिहार प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी होली पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करना रहा। बैठक में स्पष्ट किया गया कि होली के अवसर पर डीजे एवं तेज ध्   read more

लखीसराय में विशेष स्वास्थ्य शिविर, HIV और AIDS जागरूकता पर जोर
  • Post by Admin on Feb 24 2026

लखीसराय: स्वास्थ्य विभाग, बिहार के निर्देशानुसार HIV/AIDS से बचाव एवं नियंत्रण के लिए राज्यव्यापी 95:95:99 अभियान के अंतर्गत जिले में 24 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक विशेष जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम जनमानस के साथ-साथ आगामी होली पर्व पर जिले में आने वाले प्रवासी व्यक्तियों के बीच HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जांच एवं उपचार सेवाओं की उ   read more

लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर समन्वय बैठक, सुलहनीय वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर
  • Post by Admin on Feb 24 2026

लखीसराय: 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनज़र माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के प्रकोष्ठ में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सुलहनीय वादों की पहचान, नोटिस प्रक्रिया और पक्षकारों को समझौते के लिए प्रेरित करने की रणनीति तय करना रहा। बैठक में जिला पं   read more

शीतलपुर: जहां एक शिक्षक की विदाई शब्द नहीं, संवेदना बन गई
  • Post by Admin on Feb 23 2026

पूर्वी चंपारण: स्थानांतरण के बाद वैशाली जा चुके एक शिक्षक की शीतलपुर वापसी रविवार को भावनाओं से भरे अविस्मरणीय क्षणों की साक्षी बनी। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, शीतलपुर के बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों के विशेष आग्रह पर पहुंचे शिक्षक का स्वागत ऐसा रहा, जिसने पूरे परिसर को भावुक कर दिया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शु   read more