पटना समाचार
- Post by Admin on May 20 2025
पटना : पंचायत सरकार भवन निर्माण योजना की धीमी रफ्तार पर नीतीश सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। टेंडर पास होने के तीन महीने बाद भी कई पंचायतों में भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे मुख्यमंत्री कार्यालय तक नाराजगी पहुंची है। इस पर अब भवन निर्माण विभाग ने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलबी शुरू कर दी है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य की आठ हजार पंचा read more
- Post by Admin on May 14 2025
पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद राजनीतिक गलियारों में बयानबाजियों का दौर तेज हो गया है। आतंकवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ कहा कि भारत के खिलाफ किसी भी आतंकी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के इस सख्त संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा read more
- Post by Admin on May 07 2025
पटना : आतंकियों के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की कार्यवाही से न केवल देशवासियों में खुशी की लहर है, बल्कि विपक्षी पार्टियां भी गदगद नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा ने भी भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना की है। मनोज झा ने सेना के शौर्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा, "सेना के शौर्य के नाम उनको बारंबार प्रणाम। भारतीय से read more
- Post by Admin on May 07 2025
पटना : पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर लिया है और कई आतंकी ठिकाने तबाह किए गए हैं जिस पर केंद्रीय मंत्री और पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले सांसद चिराग पासवान की प्रतिक्रिया आई है। एयर स्ट्राइक के बाद एक्स (X) पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा सत्यमेव जयते जय हिंद की सेना। उचित समय पर उचित जवाब दिया जाएगा पहलगाम में हुए आतंकी हमले के ब read more
- Post by Admin on May 05 2025
पटना : जिले में रूट कलर कोड और कलर कोडिंग आदि हटाने की मांग के लिए ऑटो यूनियन की ओर से 20 मई को चक्का जाम किया जाएगा। बीते रविवार को यूनियन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ऑटो और ई-रिक्शा यूनियन के राज कुमार झा ने की। अध्यक्ष ने कहा कि पटना में ऑटो और ई-रिक्शा का कलर कोड के माध्यम से रूट में परिचालन का निर्णय बदला जाए। इस फैसले को लागू करने से पहले परिचालन के लिए शह read more
- Post by Admin on May 01 2025
पटना : बिहार की राजनीति में ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। 30 अप्रैल को एक दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए अनंत सिंह ने अपने गांव लदमा में पोती की शादी के मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा संकेत दिया। बिना किसी पार्टी के भी लड़ सकते हैं चु read more
- Post by Admin on Apr 30 2025
पटना : अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक स्मृति दिवस के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा राजेन्द्र नगर, पटना में फलदार वृक्ष आँवला और औषधीय वृक्ष करंज का पौधारोपण किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व पटना महानगर पेड़ उपक्रम प्रमुख हिमालय ने किया, जबकि बाढ़ जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने इस कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया। संस्कृत भारती के विस्तारक अंकुश कुमार ने जलवायु परिवर्तन read more
- Post by Admin on Apr 29 2025
पटना : पटना उच्च न्यायालय परिसर में मंगलवार को महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेष रूप से महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। माननीय मुख्य न्यायाधीश और अन्य माननीय न्यायाधीशों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में प्रमुख चिकित्सक डॉ. कुमा read more
- Post by Admin on Apr 29 2025
पटना : आईपीएल 2025 में बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। महज 14 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में टी20 शतक लगाने वाले इस होनहार खिलाड़ी ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर में खेले गए मुकाबले में राशिद खान को मिडविकेट पर छक्का लगाकर यह कीर्तिमान अपने नाम किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि प read more
- Post by Admin on Apr 29 2025
पटना : राजधानी पटना में रफ्तार की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर पर बीते 26 अप्रैल की रात एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी और फिर उसे करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चांदमारी रोड कबाड़ी गली निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपन read more