मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,827 चीज़े में से 61-70 ।
विश्व कठपुतली दिवस पर जागरूकता, लोककला संरक्षण को लेकर जुटे कलाकार
  • Post by Admin on Mar 20 2026

मुजफ्फरपुर : विश्व कठपुतली दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को स्थानीय हरखू चौधरी टोला में “कठपुतली संवाद एवं कार्यशाला” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा ‘विकल्प’ की नवोदित इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कृति कुमारी द्वारा शहीदगान की प्रस्   read more

शतरंज मुकाबले से हुई खेल महोत्सव की शुरुआत, प्राचार्य डॉ. ममता रानी बनीं विजेता
  • Post by Admin on Mar 19 2026

मुजफ्फरपुर: ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के अंतर्गत वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में उत्साह, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां लगभग 125 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल विधाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.   read more

LS कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सद्बुद्धि यज्ञ के जरिए दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • Post by Admin on Mar 19 2026

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। छात्रावास, पुस्तकालय और प्रयोगशाला जैसी सुविधाओं को बहाल करने की मांग को लेकर छात्र लगातार कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन के छठे दिन छात्रों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए “सद्बुद्धि यज्ञ” का आयोजन किया। हिन्दू   read more

मुजफ्फरपुर के प्रख्यात कलाकार रॉबिन रंगकर्मी का निधन, रंगमंच जगत में शोक की लहर
  • Post by Admin on Mar 18 2026

मुजफ्फरपुर : शहर के सुप्रसिद्ध नाट्य निर्देशक एवं रंगकर्मी रॉबिन रंगकर्मी का बुधवार सुबह 5:57 बजे उनके निवास स्थान बीवीगंज, मुजफ्फरपुर में निधन हो गया। उनके निधन से कला एवं रंगमंच जगत में गहरा शोक व्याप्त है। प्रोफेसर संतोष सारंग ने बताया कि करीब डेढ़ दशक पूर्व नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर की उपस्थिति में रॉबिन रंगकर्मी के निर्देशन में ‘एक शहर की मौत’ ना   read more

मुजफ्फरपुर में युवाओं को संगठित करने की पहल, युवती मंडल सहित कई क्लबों का गठन
  • Post by Admin on Mar 16 2026

मुजफ्फरपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के युवा मंडल विकास अभियान के तहत जिले के मुसहरी, मरवन और कुढ़नी प्रखंडों में युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से नए युवा क्लबों का गठन तथा पुराने क्लबों का पुनर्गठन किया गया। इस अभियान के माध्यम से क्लस्टर स्तर पर युवाओं को जोड़कर उन्हें नेतृत्व, कौशल विकास, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में भागी   read more

विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानाध्यापक रवि कुमार सम्मानित
  • Post by Admin on Mar 16 2026

मुजफ्फरपुर : शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय स्वास्थ्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रधानाध्यापकों और स्वास्थ्य एवं आरोग्य राजदूतों को सम्मानित किया ग   read more

छात्र सुविधाओं को लेकर एबीवीपी का विरोध, एलएस कॉलेज में तीसरे दिन भी धरना जारी
  • Post by Admin on Mar 16 2026

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह महाविद्यालय में छात्रों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। छात्रावास आवंटन सहित अन्य छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि कुलपति और महाविद्यालय की प्राचार्या द्वार   read more

बाउंस ऑफ जॉय खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट और फुटबॉल का जलवा, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
  • Post by Admin on Mar 16 2026

मुजफ्फरपुर : आईटीसी और सशक्त फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 16 मार्च तक ‘बाउंस ऑफ जॉय’ कार्यक्रम के तहत हाउसिंग बोर्ड मैदान में क्रिकेट और फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय खेल आयोजन में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में इंदिरा गांधी महिला फुटबॉल क्लब की   read more

दावत-ए-इफ्तार में शिक्षा, उद्यमिता और समाज के विकास पर हुई चर्चा
  • Post by Admin on Mar 15 2026

मुजफ्फरपुर : हाल ही में शहर में आयोजित एक दावत-ए-इफ्तार के अवसर पर मुस्लिम समाज के शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर जिले के बुद्धिजीवियों, अभिभावकों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर समाज के विकास के लिए दीर्घकालिक विजन और कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान उद्यमिता, स्टार्टअप और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग जैसे विषय   read more

मुजफ्फरपुर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, उपभोक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान पर विशेष जोर
  • Post by Admin on Mar 15 2026

मुजफ्फरपुर: जिला उपभोक्ता आयोग परिसर में शनिवार को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया, जहां उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को मनाया जाने वाला यह दिवस उपभोक्ता अधिकारों के महत्व को रेखांकित करता है और समाज को यह याद दिलाता है कि प्रत्येक उ   read more