मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 3,415 चीज़े में से 541-550 ।
मुजफ्फरपुर में बकरीद की रौनक, अमन-चैन की दुआओं से गूंजे ईदगाह
  • Post by Admin on May 28 2026

मुजफ्फरपुर : जिले में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह, आपसी सौहार्द और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही त्योहार को लेकर रौनक और चहल-पहल देखने को मिली। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के अलावा खादी भंडार, माड़ीपुर, जूरन छपरा समेत कई प्रमुख स्थानों पर लोगों में खास उत्साह नजर आया। सुबह होते ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहà   read more

दस साल बाद दहेज हत्या मामले में पति बरी, कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया रिहा
  • Post by Admin on May 27 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के व्यवहार न्यायालय से एक दशक पुराने दहेज हत्या मामले में आरोपी पति को बड़ी राहत मिली है। एडीजे-1 की अदालत ने पारू थाना क्षेत्र के केशोपुर वभनगाँव निवासी संजीत महतो को साक्ष्य के अभाव में बाइज्जत रिहा कर दिया। इस फैसले के बाद आरोपी पक्ष और परिजनों में राहत का माहौल है। जानकारी के अनुसार संजीत महतो के विरुद्ध वर्ष 2016 में पारू थाना कांड संख्या 250/16 दर्ज करà   read more

बिहार के पर्यटन मंत्री से मिले रानू शंकर, गांधी स्वराज आश्रम के सौंदर्यकरण पर हुई चर्चा
  • Post by Admin on May 26 2026

मुजफ्फरपुर: जिले के पारू विधानसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के विकास को लेकर गांधी स्वराज आश्रम, कमलपुरा पारू के अध्यक्ष रानू शंकर ने बिहार सरकार के नव नियुक्त पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पारू क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थलों के विकास, उन्नयन एवं पर्यटन मानचित्र पर उन्हें स्थापित करने की मांग रखी। मुलाकात के दौराà   read more

दीपक कुमार का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, थिएटर आर्ट्स में मिली यंग आर्टिस्ट स्कॉलरशिप
  • Post by Admin on May 25 2026

मुजफ्फरपुर: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय अंतर्गत सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए दी जाने वाली प्रतिष्ठित यंग आर्टिस्ट स्कॉलरशिप में मुज़फ्फरपुर के युवा रंगकर्मी दीपक कुमार का चयन थिएटर आर्ट्स विधा में किया गया है। राज्यभर से रंगमंच क्षेत्र में केवल दो प्रतिभागियों का चयन हुआ है, जिनमें मुज़फ्फरपुर के अखाड़ाघाट निवासी वीरेंद्र साह   read more

समाजसेवी बबली कुमारी को मिला बड़ा दायित्व, बिहार प्रोग्रेसिव एनजीओ क्लब की अध्यक्ष निर्वाचित
  • Post by Admin on May 25 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार प्रोग्रेसिव एनजीओ क्लब की अध्यक्ष चुने जाने पर मुजफ्फरपुर की सुप्रसिद्ध समाजसेवी बबली कुमारी को सोमवार को सम्मानित किया गया। सरैयागंज स्थित कार्यक्रम में सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं “लीचीया लाले लाल” लीची गीत संग्रह पुस्तक भेंट कर सम्मान दिया गया। इस अवसर पर बबली कुमारी ने बताया कि उत्तर बिहार क   read more

पेट्रोल बचाओ अभियान केवल दिखावा, जनता सब समझ रही है : प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on May 24 2026

मुजफ्फरपुर : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिना नाम लिए बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह सफाई अभियान केवल दिखावा बनकर रह गया, उसी तरह ‘पेट्रोल बचाओ’ अभियान भी दिखावटी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में एक मंत्री ट्रेन से यात्रा कर गए, लेकिन उन्हें लेने के लिए दस से अधिक गाड़ियां भेज दी गईं। यह पेट्रोल बचाओ है या पेट्रोल खपाà   read more

महंगाई से जनता परेशान, विश्व गुरु का दावा केवल जुमला : प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on May 24 2026

मुजफ्फरपुर: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान माधोपुर सुस्ता में जन सुराज की जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की विभिन्न सांगठनिक इकाइयों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज संगठन को और अधिक   read more

डॉ. आलोक कुमार अभिषेक की प्रथम पुण्यतिथि पर साहित्यिक सम्मान समारोह और कवि गोष्ठी आयोजित
  • Post by Admin on May 24 2026

मुजफ्फरपुर : श्री गांधी पुस्तकालय, गोला रोड में रविवार को वरिष्ठ कवि, योगगुरु एवं पुस्तकालय के कोषाध्यक्ष रहे स्वर्गीय डॉ. आलोक कुमार “अभिषेक” की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सह साहित्यिक सेवा सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री गांधी पुस्तकालय परिवार, नगर के कविगण एवं स्वर्गीय डॉ. आलोक अभिषेक की धर्मपत्नी श्रीमती आशा सिन्ह   read more

लीचीपुरम की पहचान को जीवंत करने की पहल, गीत संग्रह लीचीया लाले लाल का विमोचन
  • Post by Admin on May 23 2026

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, मलंग स्थान परिसर में शनिवार को सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन की ओर से “लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान” एवं “अनहद शुभ सृजन संवाद मीठा मुस्कुराने के मधुर अभियान” के तहत “लीचीया लाले लाल” गीत संग्रह पुस्तक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरणविद् सुरेश कुमार गुप्ता ने पुस्तक का विमोचन किà   read more

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर के निखिल और अदिति दिखाएंगे दम
  • Post by Admin on May 23 2026

मुजफ्फरपुर : पुडुचेरी में 23 से 29 मई 2026 तक आयोजित होने वाली 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर जिले के दो खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के लिए किया गया है। जिले के निखिल कुमार और अदिति केजरीवाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बताया कि दोनà   read more