इनर व्हील ने बच्चों को उनके अधिकारों से कराया अवगत, दिए आत्मरक्षा के टिप्स

  • Post By Admin on Mar 04 2025
इनर व्हील ने बच्चों को उनके अधिकारों से कराया अवगत, दिए आत्मरक्षा के टिप्स

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर, जागृति तथा लिच्छवी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आदर्श मध्य विद्यालय में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एडवोकेट मुन्नी चौधरी ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और बच्चों के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। खासकर छात्राओं को उनके अधिकारों और आत्मरक्षा के उपायों पर विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को कुछ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। छात्राओं को आत्मरक्षा के मूलभूत उपायों से अवगत कराया गया और बताया गया कि कानूनी जागरूकता ही सुरक्षा की सबसे पहली कड़ी है।

इस अवसर पर इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर की अध्यक्ष रूपा सिन्हा, एडवोकेट मुन्नी चौधरी, लिच्छवी क्लब की लवली साहू, जागृति क्लब की स्मृति बाला, रेणु सिन्हा और एडिटर डॉ. बेनू वर्तिका मौजूद रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कानून से जुड़े अपने सवालों के जवाब भी प्राप्त किए।