मुजफ्फरपुर समाचार
- Post by Admin on Aug 18 2026
मुजफ्फरपुर: सुगंध फ़िल्म्स प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार की गई लघु वेब सीरीज ‘ड्राइवर साहब’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। वेब सीरीज 29 अगस्त को जारी की जाएगी, जबकि इसका टीजर इस सप्ताह के अंत में रिलीज किए जाने की तैयारी है। टीजर को लेकर भी फिल्म से जुड़े लोगों और स्थानीय दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।मुजफ्फरपुर के विभिन्न स्थानों पर read more
- Post by Admin on Aug 18 2026
मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाना पुलिस ने एसकेएमसीएच परिसर से 102 एंबुलेंस सेवा के ड्राइवर और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को एंबुलेंस की तलाशी के दौरान दो पैकेट गांजा और एक लोडेड अवैध हथियार बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ड्राइवर सर्वजीत और ईएमटी मनोहर कुमार के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछ read more
- Post by Admin on Aug 18 2026
मुजफ्फरपुर : राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की स्वायत्तता समाप्त करने संबंधी प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के चरणबद्ध आंदोलन के तहत छठे दिन भी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अ read more
- Post by Admin on Aug 18 2026
मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के सभागार में मंगलवार को स्नातक सत्र 2026-30 के वाणिज्य एवं भूगोल विषय में नव नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने की। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने नए छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज में प्रवेश केवल नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत नहीं, बल्कि व्यक read more
- Post by Admin on Aug 18 2026
मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 19 और 20 अगस्त को डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय के तत्वावधान में किया जाएगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता को लेकर कॉलेज परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 15 महाविद्यालयों की पुरुष और महिला टीमें हिस्सा read more
- Post by Admin on Aug 17 2026
मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कॉलेज परिसर स्थित अपने कार्यालय में युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शिविरों के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया। तिरहुत फिजिकल कॉलेज में आयोजित महिला और पुरुष बैच के प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई। महिला आवासीय प्रशिक् read more
- Post by Admin on Aug 17 2026
मुजफ्फरपुर : मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। दोनों की पहचान बथना गांव के वार्ड नंबर 10 निवासी दिनेश भगत के पुत्र अनु कुमार उर्फ कल्लू (14) और मनोहर भगत के पुत्र उज्जवल कुमार (14) के रूप में हुई है। घटना के बाद SDRF की टीम मोटर बोट और आधुनिक उपकरणों के साथ दोनों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर read more
- Post by Admin on Aug 17 2026
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में तीसरी सोमवारी से पहले एक कांवरिये की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पारु थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव की है, जहां जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवरिये को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ र read more
- Post by Admin on Aug 17 2026
मुजफ्फरपुर : तीसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर एएसजीआई हॉस्पिटल की ओर से रविवार शाम से सोमवार सुबह तक कांवरियों की सेवा के लिए विशेष शिविर लगाया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अमरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कांवरियों की सेवा को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। शिविर में कांवरियों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उ read more
- Post by Admin on Aug 16 2026
मुजफ्फरपुर : धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की तपोभूमि श्री धर्मसंघ शिक्षामण्डल, दुर्गाकुंड में रविवार को ‘करपात्र प्राकट्य महोत्सव’ के अंतर्गत अखिल भारतीय शास्त्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘समग्र शिक्षा एवं धर्मसम्राट की दृष्टि’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। read more