मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 3,415 चीज़े में से 341-350 ।
संगम वार्षिक आमसभा में दीदियों के सम्मान के साथ स्वच्छता का संदेश
  • Post by Admin on Jul 30 2026

मुजफ्फरपुर: संगम जीविका महिला विकास स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा का आयोजन द पर्ल पैलेस, जगन्नाथ पताही (रेवा रोड) में किया गया। कार्यक्रम में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही जीविका दीदियों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्घ   read more

मुजफ्फरपुर में लूट के दौरान युवक को मारी गोली
  • Post by Admin on Jul 30 2026

मुजफ्फरपुर: जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ वारदात को अंजाम दिया। झपहां शिवाहर मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवक को रोककर लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल की पहचान मॠ  read more

बीआरएबीयू में गुरु पूर्णिमा पर ज्ञान, संस्कार और समर्पण की परंपरा पर हुआ संवाद
  • Post by Admin on Jul 29 2026

मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग में Indian Psychology Day के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा, गुरु-शिष्य संबंध, भारतीय मनोविज्ञान तथा समकालीन विषयों पर विद्यार्थियों के बीच वैचारिक संवाद को बढ़ावा देना था। संगोष्ठी का संयोजन पॠ  read more

बीआरएबीयू में पीएचडी शोधार्थियों का भव्य इंडक्शन, उत्कृष्ट एवं नैतिक शोध का मिला मंत्र
  • Post by Admin on Jul 29 2026

मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा पीएचडी कोर्स वर्क (PAT-2023 एवं PAT-2024) के नवप्रवेशित शोधार्थियों के लिए 28 जुलाई को इंडक्शन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शोधार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुसंधान की मूलभूत अवधारणाओं, शोध पद्धतियों, अकादमिक नैतिकता तथा   read more

गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संगीत की आत्मा, इसे जीवंत रखना हमारी जिम्मेदारी : प्रो. कनुप्रिया
  • Post by Admin on Jul 29 2026

मुजफ्फरपुर : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लंगट सिंह कॉलेज के स्नातकोत्तर संगीत विभाग द्वारा बुधवार को "संगीत में गुरु-शिष्य परंपरा एवं शिक्षण" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत की परंपराओं, गुरु के महत्व और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में गुरु-शिष्य संबंधों की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अà   read more

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा समारोह के साथ पर्यावरण जागरूकता अभियान आयोजित
  • Post by Admin on Jul 29 2026

मुजफ्फरपुर : भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा एवं “प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विवेकानंद सभागार में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी श्री रामजी यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बी.एड. प्रथम वर्ष (सत्र 2026–2028) तथा बी.एड. द्वितीय वर्ष कà   read more

गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, प्रमाणित बीज पर मिलेगा अनुदान, नई चीनी मिल के लिए भूमि तलाश शुरू
  • Post by Admin on Jul 29 2026

मुजफ्फरपुर: जिले में गन्ना किसानों के लिए राहत और नई उम्मीदों की खबर है। लंबे समय से बंद पड़ी मोतीपुर चीनी मिल को दोबारा चालू करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। इसके साथ ही मड़वन प्रखंड में नई चीनी मिल की स्थापना की योजना पर भी काम शुरू कर दिया गया है। इन दोनों परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए गन्ना विकास विभाग ने जिले में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रमाणित बीज की नर्सरी स्थà   read more

भगवानपुर में वाहन एजेंसी के बाहर झपटी सोने की चेन, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
  • Post by Admin on Jul 29 2026

मुजफ्फरपुर: जिले के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस की गश्ती व्यवस्था को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार की शाम भगवानपुर बीबीगंज स्थित एक वाहन एजेंसी के बाहर खड़े युवक के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,   read more

मुजफ्फरपुर जंक्शन मंदिर विवाद : आस्था के सहारे आंदोलन, शिव भक्त ने शुरू की दंड यात्रा
  • Post by Admin on Jul 28 2026

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में तोड़े गए आजादी पूर्व के शिव परिवार, पंचमुखी हनुमान और मां दुर्गा मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर शिव भक्त रवि कुमार ने मंगलवार को कठिन दंड यात्रा शुरू की। उन्होंने सोनपुर के पहलेजा घाट से दंड करते हुए बाबा गरीबनाथ मंदिर तक पहुंचकर जलाभिषेक करने का संकल्प लिया है। यात्रा शुरू करने से पहले रवि कुमार ने बाबा गरीबनाथ मंदिर में à   read more

बीआरएबीयू में लंबित वेतन, एरियर और पेंशन मामलों के समाधान को विशेष शिविर, कई प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
  • Post by Admin on Jul 28 2026

मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में लंबित वेतन, एरियर एवं पेंशन मामलों के निस्तारण के लिए मंगलवार को भी विश्वविद्यालय अतिथिशाला में विशेष समाधान शिविर आयोजित किया गया। राजभवन सचिवालय, बिहार के निर्देश पर 27 एवं 28 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय शिविर में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लंबित मामलों की सुनवाई की गà   read more