मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,795 चीज़े में से 211-220 ।
AIDSO स्थापना दिवस : जुलूस और छात्र सभा के जरिए शिक्षा नीति के खिलाफ हुंकार
  • Post by Admin on Dec 28 2025

मुजफ्फरपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) का स्थापना दिवस रविवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के जिला कार्यालय, मोतीझील में AIDSO के बिहार राज्य सचिव कॉमरेड पवन कुमार ने झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम की शुरुआत युगदृष्टा दार्शनिक, मार्क्सवादी चिंतक एवं शिक्षक कॉमरेड शिवदास घोष की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।   read more

वृद्धजनों संग संस्था ने बांटी क्रिसमस की खुशियाँ, स्वास्थ्य जांच व उपचार की सौगात
  • Post by Admin on Dec 25 2025

मुजफ्फरपुर : क्रिसमस डे के शुभ अवसर पर सोशल वर्कर फॉर वूमेन इम्पोर्टेन्ट संस्था की ओर से नगर निगम वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों के स्वास्थ्य की देखभाल करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना रहा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इरम एवं दंत चिकित्सक डॉ. सैयद सैफ अली ने उपस   read more

सेना में अधिकारी बने ऋतुराज, पूर्व सैनिक संघ ने किया गौरवपूर्ण सम्मान
  • Post by Admin on Dec 25 2025

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पूर्व सैनिक संघ की भगवानपुर शाखा द्वारा गुरुवार को पूर्व सैनिक प्रमोद कुमार सिंह के सुपुत्र लेफ्टिनेंट ऋतुराज के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। नेशनल डिफेन्स अकादमी (एनडीए) की कठिन परीक्षा एवं प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर भारतीय सेना में अधिकारी बने लेफ्टिनेंट ऋतुराज की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र एवं पूर्व सैनिक समाज के लिए गर्व   read more

डाकघर बना देश में वित्तीय समावेशन का सशक्त और भरोसेमंद माध्यम : पीएमजी
  • Post by Admin on Dec 24 2025

मुजफ्फरपुर : डाकघर देश में वित्तीय समावेशन का एक सशक्त और भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरा है। डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही डाक चौपाल का मुख्य उद्देश्य है। यह बातें उत्तरी क्षेत्र डाक विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल श्री पवन कुमार सिंह ने कहीं। वे भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा मोतीपुर स्थित एक निजी होटल के सभागार में आयोजित डाक   read more

जब किताबों से आगे बढ़ा ज्ञान, छात्राओं ने विज्ञान–गणित प्रदर्शनी में दिखाया हुनर
  • Post by Admin on Dec 24 2025

मुजफ्फरपुर : विज्ञान और गणित को पुस्तकों की सीमाओं से बाहर निकालकर प्रयोग और नवाचार से जोड़ने के उद्देश्य से बुद्ध वर्ल्ड बालिका विद्यालय में बुधवार को विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी ने विद्यालय परिसर को ज्ञान, जिज्ञासा और रचनात्मकता के माहौल से सराबोर कर दिया। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, तार्किक   read more

जश्न के रंग में रंगे नन्हें योद्धा, कैंसर हॉस्पिटल में क्रिसमस-न्यू ईयर सेलिब्रेशन
  • Post by Admin on Dec 24 2025

मुजफ्फरपुर : सोशल वर्कर फॉर वुमेन इंपावरमेंट संस्था की ओर से बुधवार को जीरोमाइल स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल परिसर में कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ क्रिसमस डे और नववर्ष का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संस्था ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ डांस, मस्ती और विभिन्न प्र   read more

मुजफ्फरपुर : घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या
  • Post by Admin on Dec 23 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां घरेलू कलह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना अमरख गांव की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। सोमवार रात भी किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक ह   read more

पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और एकता पर विमर्श
  • Post by Admin on Dec 21 2025

मुजफ्फरपुर : भगवानपुर स्थित बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ शाखा की दिसम्बर माह की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को एक निजी विवाह भवन में सफलतापूर्वक किया गया। बैठक में शाखा से जुड़े सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवानपुर शाखा के अध्यक्ष श्री शिव कुमार ने की। बैठक में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह विशेष रू   read more

जीण माता वार्षिक उत्सव : जयकारों से गूंजेगा मुजफ्फरपुर, उत्सव की तैयारियां तेज
  • Post by Admin on Dec 20 2025

मुजफ्फरपुर : जीण माता भक्त मंडल ट्रस्ट द्वारा आगामी 04 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में शनिवार को ट्रस्ट की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूप-रेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वार्षिक उत्सव के अवसर पर जीण माता का मंगल पाठ एव   read more

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर शिक्षकों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास, गो अप फाउंडेशन की पहल
  • Post by Admin on Dec 19 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के बीबीगंज स्थित अम्बिका भवानी स्कूल में शुक्रवार को गो आप फाउंडेशन के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विशेष रूप से शिक्षकों के लिए आयोजित की गई, जिसमें करीब 40 शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धीरज श्रीवास्तव ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर वि   read more