मोतिहारी समाचार

दिखाया गया है 219 चीज़े में से 51-60 ।
37 लाख रुपये गबन मामले में पूर्व पैक्स अध्यक्ष नन्द किशोर राय गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 11 2025

मोतिहारी : पूर्वी चम्पारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पैक्स (प्राथमिक कृषि सहकारी समिति) के 37 लाख रुपये के गबन मामले में पुलिस ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष नन्द किशोर राय को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही मुफ्फसिल थाना द्वारा की गई। जिसमें मुख्य आरोपी नन्द किशोर राय पर सरकारी धन की हेराफेरी का आरोप है। गौरतलब है कि विगत 30 नवम्बर 2024 को पैक्स अध्यक्ष रहते हुए नन्द किशोर रा   read more

प्रेम प्रसंग में बेटी ने की माँ की हत्या, चढ़ी पुलिस के हत्थे 
  • Post by Admin on Jan 11 2025

मोतिहारी : पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में घीवाढ़ार गांव में बीते 5 जनवरी को हुई वृद्ध महिला मंजू देवी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस हत्या के कारण को प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया है। पुलिस द्वारा की गई जांच और एसआईटी (विशेष जांच दल) के गठन के बाद, हत्या की मुख्य आरोपी सोनी कुमारी (मृतिका की बेटी) को   read more

बीपीएससी छात्रों के समर्थन में जन सुराज का प्रदर्शन
  • Post by Admin on Jan 11 2025

मोतिहारी : बीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ शुक्रवार को जन सुराज के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिहार सरकार की नीतियों की आलोचना की। जन सुराज के नेताओं का आरोप था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में हुई धांधली को ढकने क   read more

डायल 112 ने 2 बच्चों को सकुशल परिजनों को सौंपा
  • Post by Admin on Jan 10 2025

मोतिहारी : मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में डायल 112 की त्वरित प्रतिक्रिया से दो बच्चे घर से भटककर खजुरिया चौक एनएच पर रोते हुए मिले। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित स्थिति में पाकर उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया। यह घटना उस समय की है जब दोनों बच्चे अचानक घर से बाहर निकल गए और रास्ता भटक गए। बच्चों के परिवार के सदस्य और आसपास के लोग परेशान थे,   read more

ऑपरेशन नंबर प्लेट के तहत 10 वाहन जब्त, वसूला गया 17 हजार जुर्माना
  • Post by Admin on Jan 10 2025

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए “ऑपरेशन नंबर प्लेट” अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट वाली 10 गाड़ियों को जब्त किया गया और 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस विभाग द्वारा यह अभियान यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही करने और वाहन मालिकों में जागरूकता पैदा करने के लिए जारी रखा जाएगा। बिना नंबर प्लेट के व   read more

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक ने यातायात थाना का किया औचक निरीक्षण
  • Post by Admin on Jan 10 2025

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस अधीक्षक ने यातायात थाना मोतिहारी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों के पालन में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना कर्मचारियों को बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था में क   read more

मोतिहारी पुलिस ने किया ओपेन जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन
  • Post by Admin on Jan 10 2025

मोतिहारी : जिले के लुम्बिनी भवन में ओपेन जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक और परीक्ष्यमान के द्वारा किया गया। जिसमें जिलेभर के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस आयोजन में पुलिस उपाधीक्षक ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और खेल को बढ़ावा देने के लिए मोतिहारी पुलिस की तरफ से हर संभव सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा, “मोतिहारी पुलिस सदैव आपकी सेव   read more

पुलिस ने चुलाई शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 10 2025

मोतिहारी : पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए जिले के विभिन्न स्थानों से कुल 26 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। यह कार्यवाही विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। जिसमें प्रमुख रूप से मुफ्फसिल, सुगौली और बंजरिया थाना क्षेत्र शामिल हैं। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिचरोहिया नदी के किनारे बासवारी के पास 20 लीटर, सुगौली थाना क्षेत्र के नवडीह के पाल में 4   read more

मोतिहारी पुलिस ने मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण हेतु दिए निर्देश 
  • Post by Admin on Jan 10 2025

मोतिहारी : जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया और उन्हें अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने गोष्ठी के दौरान अपराध की रोकथाम के लिए विशेष रणनीतियों और उपायों पर चर्चा की। उन्होंने विधि-व्य   read more

अनुमंडल पदाधिकारी ने किया मधुबन अंचल कार्यालय का निरीक्षण
  • Post by Admin on Jan 10 2025

मोतिहारी : अंचल के कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। जिस कर्मी की लापरवाही उजागर होगी उसके विरुद्ध कार्यवाही के लिए विभाग को लिखा जाएगा। उक्त बातें गुरुवार को पकड़ीदयाल के अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने मधुबन अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कही। इससे पहले अनुमंडल पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति में मधुबन अंचल कार्य   read more