अनुमंडल पदाधिकारी ने किया मधुबन अंचल कार्यालय का निरीक्षण
- Post By Admin on Jan 10 2025

मोतिहारी : अंचल के कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। जिस कर्मी की लापरवाही उजागर होगी उसके विरुद्ध कार्यवाही के लिए विभाग को लिखा जाएगा। उक्त बातें गुरुवार को पकड़ीदयाल के अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने मधुबन अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कही।
इससे पहले अनुमंडल पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति में मधुबन अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा लंबित म्यूटेशन मामलों, परिमार्जन प्लस आवेदन तथा अभियान बसेरा-2 के अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा की गई।
निर्धारित समय के अंदर सभी मामलों का निपटारा करने का निर्देश भी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिया गया।