37 लाख रुपये गबन मामले में पूर्व पैक्स अध्यक्ष नन्द किशोर राय गिरफ्तार

  • Post By Admin on Jan 11 2025
37 लाख रुपये गबन मामले में पूर्व पैक्स अध्यक्ष नन्द किशोर राय गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चम्पारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पैक्स (प्राथमिक कृषि सहकारी समिति) के 37 लाख रुपये के गबन मामले में पुलिस ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष नन्द किशोर राय को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही मुफ्फसिल थाना द्वारा की गई। जिसमें मुख्य आरोपी नन्द किशोर राय पर सरकारी धन की हेराफेरी का आरोप है।

गौरतलब है कि विगत 30 नवम्बर 2024 को पैक्स अध्यक्ष रहते हुए नन्द किशोर राय ने सरकारी धन की राशी, कुल 37,66,824 रुपये का गबन किया था। इस मामले में जिला सहकारिता पदाधिकारी के आदेश पर प्रखंड सहकारिता प्रसार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तार आरोपी नन्द किशोर राय पर पहले से भी एक आपराधिक इतिहास है। जिसमें वह अवैध खनन और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल था।

नन्द किशोर राय की गिरफ्तारी मुफ्फसिल थाना द्वारा की गई। जिसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की और पैक्स की सरकारी राशि की हेराफेरी के मामले में पूरी जांच-पड़ताल की। इसके साथ ही, आरोपी के खिलाफ दर्ज पहले के मामलों में भी अब पुलिस सक्रिय है।

गिरफ्तारी और कार्यवाही में शामिल पुलिस अधिकारीयों में जितेश पाण्डेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पु०नि० मनीष कुमार, थानाध्यक्ष, मुफसिल थाना, पु०अ०नि० सत्येन्द्र कुमार, मुफसिल थाना, परि०पु०अ०नि० शशिभूषण कुमार, मुफसिल थाना, परि०पु०अ०नि० माला कुमारी, मुफसिल थाना और सशस्त्र बल, मुफसिल थाना शामिल थे।