लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,260 चीज़े में से 551-560 ।
पंचायत स्तर पर खेल क्लब गठन पर जोर, समाहरणालय में डीएम ने की अहम बैठक
  • Post by Admin on Feb 18 2026

लखीसराय: समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में 18 फरवरी 2026 को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खेल संघों, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन एवं पीटी शिक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेल गतिविधियों को सुदृढ़, संगठित और व्यवस्थित करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभिन्न खेलों क   read more

गांधी मैदान में छात्राओं का दमदार प्रदर्शन, फुटबॉल मैच में बिहरौरा टीम विजयी
  • Post by Admin on Feb 17 2026

लखीसराय: जिला प्रशासन लखीसराय के तत्वावधान में गांधी मैदान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामनगर और अंबेडकर विद्यालय बिहरौरा की छात्राओं के बीच एक रोमांचक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मुकाबले ने खेल भावना, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा का जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक ऑफ के साथ किया। इस   read more

एनआरसी बैठक में खुलासा, 2210 अतिकुपोषित बच्चों की सूची स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी
  • Post by Admin on Feb 17 2026

लखीसराय: सदर अस्पताल लखीसराय के सभागार में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अतिकुपोषित बच्चों की पहचान, भर्ती और उपचार संबंधी प्रगति का आकलन करना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। समीक्षा के दौरान जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक एव   read more

लखीसराय बार एसोसिएशन चुनाव कार्यक्रम जारी, अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल
  • Post by Admin on Feb 17 2026

लखीसराय: काफी जद्दोजहद और उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद जिला विधिज्ञ संघ, लखीसराय के चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास सिंह द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 मार्च 2026 को मतदान कराया जाएगा तथा उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 18 फरवरी को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, जबकि 21 फरवरी को अ   read more

लखीसराय में सड़क सुरक्षा पर मंथन, जाम और दुर्घटनाओं में कमी के लिए डीएम के निर्देश
  • Post by Admin on Feb 16 2026

लखीसराय: समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में 16 फरवरी 2026 को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करना और आम नागरिकों की सुरक्षा को सुदृढ़ करना रहा। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने शहर में जाम की समस्या की विस्तृत समीक्   read more

लखीसराय में एसी, डीसी बिलों की समीक्षा, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश
  • Post by Admin on Feb 16 2026

लखीसराय: समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में 16 फरवरी 2026 को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में एसी/डीसी बिलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों में लंबित एसी/डीसी बिलों की स्थिति की समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन को सुनिश्चित करना रहा, ताकि वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता बनी रहे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभागवार लंबित एसी बिलों क   read more

लखीसराय में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, डीबीटी से हजारों लाभुकों को मिली सहायता राशि
  • Post by Admin on Feb 16 2026

लखीसराय: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य स्तर पर आयोजित राशि अंतरण कार्यक्रम का जिला मुख्यालय में लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट के माध्यम से बिहार की 25 लाख महिला लाभुकों के बैंक खातों में प्रति लाभुक 10 हजार रुपये की दर से कुल 2,500 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त का सीधा अंतरण किया। जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 21,04   read more

संचालन घंटे और बिल में भारी अंतर, सदर अस्पताल में भुगतान विसंगति पर सवाल
  • Post by Admin on Feb 15 2026

लखीसराय: सदर अस्पताल में जनरेटर संचालन से अधिक बिल भुगतान का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 200 केवीए के स्थान पर 100 केवीए जनरेटर संचालन, लॉगबुक संधारण में कथित लापरवाही और बिल में विसंगतियों को लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी स्पष्टीकरण का जवाब संबंधित एजेंसी की ओर से अब तक नहीं दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने 10 फरवरी को जनरेटर एजेंसी को लिखित स्पष्टीकरण जारी करते हुए 24 घं   read more

पूजा के बाद जनसंवाद में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
  • Post by Admin on Feb 15 2026

लखीसराय: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय स्थित ऐतिहासिक अशोकधाम में इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के पावन मिलन का महापर्व है, जो साधना, संयम और आत्मचिंतन का   read more

भाकपा नेता प्रमोद शर्मा का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, 16 फरवरी को जिला कार्यालय में अंतिम दर्शन
  • Post by Admin on Feb 15 2026

लखीसराय: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिवंगत वरिष्ठ नेता कॉमरेड प्रमोद शर्मा का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव सहूर पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक योगदान को स्मरण किया। ग्रामीणों और पार्टी नेताओ   read more