लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,821 चीज़े में से 341-350 ।
वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धांजलि, साहिबजादों के बलिदान को किया नमन
  • Post by Admin on Dec 26 2025

लखीसराय : वीर शहजादों की अनुपम शहादत को स्मरण करते हुए वीर बाल दिवस के अवसर पर पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा साहिब, लखीसराय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों में श्रद्धा अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला   read more

ग्रामीण आजीविका को मजबूती : विकसित भारत गारंटी रोजगार मिशन का व्यापक प्रचार
  • Post by Admin on Dec 26 2025

लखीसराय : ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा 21 दिसंबर 2025 को लागू किए गए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक को लेकर लखीसराय जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह नया वैधानिक रोजगार कानून विकसित भारत–2047 के लक्ष्य के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में   read more

बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के विरोध में लखीसराय में विशाल आक्रोश मार्च
  • Post by Admin on Dec 26 2025

लखीसराय : बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे कथित अत्याचार, हिंसा और मानवाधिकार हनन के विरोध में शुक्रवार को लखीसराय में एक विशाल आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च दोपहर करीब 2 बजे विद्यापीठ चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बाजार समिति परिसर तक पहुंचा। आक्रोश मार्च में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठ   read more

जिला बार एसोसिएशन लखीसराय में गहराया नेतृत्व संकट, अधिवक्ताओं में असंतोष
  • Post by Admin on Dec 26 2025

लखीसराय : जिला बार एसोसिएशन, लखीसराय इन दिनों गंभीर नेतृत्व एवं प्रशासनिक संकट के दौर से गुजर रहा है। वर्ष 2023–2025 के लिए निर्वाचित समिति पर धन-लोलुपता, अक्षमता, अदूरदर्शिता और मनमानी कार्यशैली के आरोप लग रहे हैं, जिससे न केवल संघ की साख प्रभावित हुई है, बल्कि अधिवक्ताओं की गरिमा और न्यायालयीन वातावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। संघ की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध अधिवक्ताओ   read more

कड़ाके की ठंड में प्रशासन की संवेदनशील पहल, डीएम ने जंक्शन पर बांटे कंबल
  • Post by Admin on Dec 26 2025

लखीसराय : भीषण शीतलहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार मानवीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार की रात्रि जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने किऊल रेलवे जंक्शन परिसर के विभिन्न प्लेटफार्मों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म पर खुले में सो रहे गरीब, व   read more

वीर बाल दिवस पर बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश, जागरूकता व शपथ कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Dec 26 2025

लखीसराय : वीर बाल दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला विधिक प्राधिकार, लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कजरा में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से हुई, जिससे छात्   read more

गृह आधारित बाल देखभाल प्रशिक्षण का शुभारंभ, 15 माह तक बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान
  • Post by Admin on Dec 26 2025

लखीसराय : जिले में बाल स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। दिनांक 26 दिसंबर 2025 को सिविल सर्जन सह सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति लखीसराय की अध्यक्षता में गृह आधारित युवा शिशु देखभाल (HBYC – Home Based Care for Young Child) प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन बैचों का उद्घाटन शांति होटल में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ   read more

सदर अस्पताल में सीएचओ की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर
  • Post by Admin on Dec 26 2025

लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय के सभागार में जिला स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। बैठक में जिला योजना समन्वयक द्   read more

अटल जयंती पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, कुन्दर में पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण
  • Post by Admin on Dec 25 2025

लखीसराय : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर कुन्दर, चानन प्रखंड में पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संजीत कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड   read more

बाल विवाह के विरुद्ध एकजुट हुआ पिपरिया, छात्राओं ने ली रोकथाम की शपथ
  • Post by Admin on Dec 25 2025

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में तथा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पिपरिया प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, टाइप फॉर वलीपुर एवं रामनगर में जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों से अ   read more