लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,450 चीज़े में से 191-200 ।
महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग आयोजित
  • Post by Admin on Sep 06 2025

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम तथा शिक्षा विभाग लखीसराय के संयुक्त तत्वाधान में संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से चल रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को एसी एसटी अंबेडकर विद्यालय, बिहारौरा में नवम एवं दशम वर्ग की छात्राओं के बीच कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने छात्राओं को सं   read more

अरमा में शिक्षक दिवस पर शिक्षक और शिक्षा सेवकों का सम्मान, छात्रों को मिला प्रोत्साहन
  • Post by Admin on Sep 06 2025

लखीसराय : शिक्षक दिवस के अवसर पर जन सहभागिता मंच अरमा इकाई द्वारा शुक्रवार की देर शाम प्रखंड के अरमा ग्राम स्थित जयप्रकाश आश्रम परिसर में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ सूर्यगढ़ा कुमारी परिनीता, बीईओ कजरा डॉ. रंजना, लोजपा (रामविलास) नेता रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह, जिला परिषद सदस्य एवं जन सुराज नेता अमित सागर, राजद के वरि   read more

ऑपरेशन सतर्क : किऊल स्टेशन से 15 बोतल अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 06 2025

लखीसराय : पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल के किऊल पोस्ट पर ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। गश्त के दौरान आरपीएफ टीम ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, जिसके पास से 15 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। निरीक्षक प्रभारी किऊल प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह और उनकी टीम सुबह लगभग 6:45 बजे किऊल स्टेशन और   read more

लखी महोत्सव 2025 : लोकगायक मनोज तिवारी होंगे खास आकर्षण
  • Post by Admin on Sep 05 2025

लखीसराय : जिला प्रशासन लखीसराय के तत्वावधान में आगामी शनिवार, 06 सितम्बर 2025 को लखी महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह सांस्कृतिक महोत्सव के.आर.के. मैदान, लखीसराय में शाम 6 बजे से शुरू होगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण लोकगायक एवं सांसद (लोकसभा) मनोज तिवारी ‘मृदुल’ होंगे, जो अपनी लोकगायकी की प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे। जिला प्रशासन ने बताया कि इस अव   read more

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में शिक्षक दिवस पर खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्साह का माहौल
  • Post by Admin on Sep 05 2025

लखीसराय : माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, लखीसराय में शुक्रवार को शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण दिनभर आनंदमय रहा और छात्रों ने विविध गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम को खास बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसका संचालन शिक्षकों द्वारा किया गया। इसके बाद छात्रों ने विद्यालय का संपूर्ण दायित्व सं   read more

संत मैरिज स्कूल में शिक्षक दिवस व ओणम उत्सव का आयोजन, डॉ. विजय विनीत हुए सम्मानित
  • Post by Admin on Sep 05 2025

लखीसराय : शुक्रवार को स्थानीय संत मैरिज इंग्लिश स्कूल, सूर्यगढ़ा में शिक्षक दिवस एवं ओणम महापर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ प्रिंसिपल टिजो थामस, निदेशक विजी मैम एवं वरिष्ठ शिक्षक डॉ. विजय विनीत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल टिजो थामस, डॉ. विजय विनीत, रवि सर और ऋषम सर ने शिक्षक की समाज में भूमिका, स्थ   read more

स्वीप कार्यक्रम के तहत संध्या चौपाल आयोजित, मतदाता जागरूकता पर जोर
  • Post by Admin on Sep 05 2025

लखीसराय : हलसी प्रखंड के कैंदी गांव में शुक्रवार की शाम स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्रीमती बंदना पांडेय ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संध्या चौपाल का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करना है। उन्ह   read more

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसहयोग, माँ बाला त्रिपुर सुंदरी समूह ने दी मानव सेवा की मिसाल
  • Post by Admin on Sep 05 2025

लखीसराय : माँ बाला त्रिपुर सुंदरी रक्तदान समूह की ओर से स्वर्गीय मीरा देवी की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में समूह के संस्थापक रोशन कुमार सिंह, अनुकूल कुमार, प्रभाकर कुमार, गुड्डू कुमार, अभिषेक कुमार, ज्यो   read more

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Sep 04 2025

लखीसराय : जिले के समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में गुरुवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) को लेकर जिला स्तर पर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (DDC) लखीसराय ने की और संचालन सिविल सर्जन सह-सचिव जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किया गया। बैठक में सुचारिता घोष, गांधी फेलो और पिरामल स्वास्थ्य के NDD समन्वयक ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कृमि   read more

लखीसराय में माँ के अपमान के विरोध में बिहार बंद पूरी तरह सफल : दीपक कुमार
  • Post by Admin on Sep 04 2025

लखीसराय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के अपमान के विरोध में लखीसराय जिले में एनडीए द्वारा आयोजित बिहार बंद पूरी तरह सफल रहा। एनडीए के आह्वान पर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के प्रमुख बाजार बंद रहे और जनता ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री के अपमान से आहत जनत   read more