लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,312 चीज़े में से 1,821-1,830 ।
छात्रा के साथ कमरे में पकड़े गए शिक्षक, ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई
  • Post by Admin on Jan 15 2025

लखीसराय : जिले में गुरू-शिष्य के पवित्र रिश्ते को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, जब बीते सोमवार, 13 जनवरी को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव और लोढ़ीया हाई स्कूल के शिक्षक संजीव सिंह को अपनी एक छात्रा के साथ टाउन थाना क्षेत्र के चितरंजन रोड स्थित एक किराए के मकान में पकड़ा गया। इस घटना ने न केवल शिक्षा विभाग को शर्मसार किया, बल्कि इलाके में विवाद और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है।   read more

केएसएस कॉलेज में प्रदर्शनी सह पुस्तक विक्रय केंद्र का सफल आयोजन
  • Post by Admin on Jan 13 2025

लखीसराय : बीते सोमवार केएसएस कॉलेज, लखीसराय के प्रांगण में श्री रामकृष्ण-स्वामी विवेकानंद-वेदांत साहित्य द्वारा आयोजित प्रदर्शनी सह पुस्तक विक्रय केंद्र का सफल आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक चला, जिसमें स्वामी विवेकानंद और वेदांत साहित्य से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकों का प्रदर्शन और बिक्री की गई। इस प्रदर्शनी में छात्रों, प्राध्यापकों और बुद्धि   read more

हेलमेट पहनने वाले राहगीरों को सम्मानित कर सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश
  • Post by Admin on Jan 13 2025

लखीसराय : सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में एक अनोखी पहल की गई, जिसमें हेलमेट पहनने वाले राहगीरों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हेलमेट पहनने वाले राहगीरों को चॉकलेट और प्रशंसा के साथ सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के दौरान, जिला प्रशासन ने राहगीरों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील   read more

शराब के नशे में हंगामा करता शराबी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 13 2025

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय पंडित ने बताया कि पुअनि विपिन कुमार राय गश्ती पर थे, जब स्थानीय चौक पर एक व्यक्ति के शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिली।  पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने उसे धर दबोचा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रामगढ़ चौक म   read more

राणीसती मंदिर के चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था की अपील
  • Post by Admin on Jan 11 2025

लखीसराय : जिले श्री राणीसती मंदिर के प्रवंध समिति का चुनाव 19 जनवरी 2025 को आयोजित होने जा रहा है। जिसमें तीन वर्षों के लिए समिति का चयन किया जाएगा। चुनाव के लिए प्रायाप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु ट्रस्ट बोर्ड और संरक्षण मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी से पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की अपील की है। चुनाव में गुप्त मतदान के दौरान भारी संख्या में लोग शामिल होंगे   read more

ड्रोन की मदद से पाली में शराब तस्करी पर कसा शिकंजा
  • Post by Admin on Jan 11 2025

लखीसराय : जिले के वीरूपुर थाना क्षेत्र के पाली में उत्पाद टीम द्वारा एक बड़ी कार्यवाई की गई। जिसमें ड्रोन की मदद से छापामारी की गई। इस कार्यवाई में 4250 किलोग्राम जावा महुआ घोल और 113 लीटर महुआ चुलाई शराब को बरामद कर घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। यह कार्यवाई जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र में की गई। जहां अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद टीम ने सख्त कदम उ   read more

आरपीएफ किऊल ने खोए हुए सामान को यात्री को लौटाया, ऑपरेशन अमानत के तहत कार्यवाई 
  • Post by Admin on Jan 11 2025

लखीसराय : आरपीएफ किऊल द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई। जिसमें एक यात्री का खोया हुआ लेडिस पर्स बरामद किया गया। गाड़ी संख्या 22347 Up (वंदे भारत) के कोच संख्या C2 के सीट नंबर 50 पर एक महिला यात्री का पर्स छूटने की सूचना प्राप्त हुई थी। गाड़ी के लखीसराय पहुंचने पर सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने पर्स को बरामद किया और उसे सुरक्षित रूप से आरपीएफ थाना किऊल में   read more

प्रवासी सम्मान दिवस समारोह के दूसरे दिन का भव्य आयोजन
  • Post by Admin on Jan 11 2025

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में बीते शुक्रवार को प्रवासी सम्मान दिवस समारोह के दूसरे दिन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। इस आयोजन में लखीसराय जिले के प्रवासी नागरिकों ने ऑनलाइन और भौतिक माध्यम से सहभागिता की। समारोह में लखीसराय की ऐतिहासिक धरोहरों जैसे रेलवे स्टेशन लखीसराय, क्यूल ब्रिज, ल   read more

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Jan 11 2025

लखीसराय : बीते शुक्रवार अपराह्न 3 बजे समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में जाम की समस्या, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच, ब्लैक स्पॉट की स्थिति, अच्छे मददगार लोगों का सम्मान और हिट एंड रन मामलों पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी सीओ और थाना   read more

राजस्व और भूमि सुधार को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Jan 11 2025

लखीसराय : बीते शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में राजस्व, भूमि सुधार और समन्वय से संबंधित बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी और जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत   read more