लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Aug 06 2026
लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर बड़हिया प्रखंड के प्रतापुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-30 पर 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार न read more
- Post by Admin on Aug 06 2026
लखीसराय : आम लोगों तक आसानी से कानूनी मदद पहुंचाने के उद्देश्य से लखीसराय जिले की पंचायतों में 07 अगस्त 2026 से 'लीगल एड क्लीनिक' की शुरुआत हो रही है। इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव विद्यानंद सागर की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सचिव विद्यानंद स read more
- Post by Admin on Aug 06 2026
लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (DHEW), लखीसराय की तत्परता और सार्थक पहल से एक जरूरतमंद छात्रा का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के बेलोरी गांव (वार्ड संख्या 05) निवासी गायत्री देवी, पति - धर्मेंद्र चौधरी ने अपनी नौ संतानों में से चौथे क्रम की पुत् read more
- Post by Admin on Aug 05 2026
लखीसराय: जिले के विभिन्न पंचायतों में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इसी क्रम में रामगढ़ चौक प्रखंड की शरमा पंचायत तथा सूर्यगढ़ा प्रखंड की मोहम्मदपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय रतनपुर में सहयोग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य विभ read more
- Post by Admin on Aug 05 2026
लखीसराय: व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित परिवार न्यायालय में बुधवार को माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय-सह-अध्यक्ष, सुपरवाइजरी कमिटी श्री पवन कुमार झा की अध्यक्षता में सुपरवाइजरी कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारे के लिए मध्यस्थता प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। ब read more
- Post by Admin on Aug 05 2026
लखीसराय: जिले के सूर्यगढ़ा स्थित न्यू डीपीएस स्कूल परिसर में बुधवार को प्रथम जिला गतका चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 200 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना था। कार्यक्रम का उद्घाट read more
- Post by Admin on Aug 05 2026
लखीसराय: महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में बुधवार को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक सह राजकीय बुनियादी विद्यालय, किरणपुर में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक read more
- Post by Admin on Aug 05 2026
लखीसराय: विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर बुधवार को सदर अस्पताल, लखीसराय में सिविल सर्जन-सह-सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं को स्तनपान के महत्व से अवगत कराना तथा नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपा ने उ read more
- Post by Admin on Aug 04 2026
लखीसराय: जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले “सहयोग शिविर” की तैयारियों का मंगलवार को जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सूर्यगढ़ा प्रखंड के मोहम्मदपुर एवं रामगढ़ चौक प्रखंड के शर्मा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रतनपुर पहुंचकर व्यवस्था read more
- Post by Admin on Aug 04 2026
लखीसराय: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (BALSA), पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DALSA), लखीसराय द्वारा चानन प्रखंड के लाखौंचक गांव में "बच्चों के प्रति मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए योजना-2024" विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, उनके संरक्षण तथा read more