लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,329 चीज़े में से 1,091-1,100 ।
लखीसराय से किसानों का जत्था रवाना, सीखेंगे आधुनिक खेती के गुर
  • Post by Admin on Dec 02 2024

लखीसराय : पटना के गांधी मैदान में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित एग्रो कृषि यांत्रिकीकरण मेले में भाग लेने के लिए लखीसराय से किसानों का एक दल रवाना हुआ। जिला कृषि कार्यालय से रविवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के सौजन्य से दो बसों में 53 किसान और 17 किसान सलाहकार इस मेले में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे। जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के निदेशक सुबोध कुमार सुधा   read more

किउल पहुंचे केंद्रीय संगठन मंत्री, यूनियन चुनाव को धार देने का प्रयास
  • Post by Admin on Dec 02 2024

लखीसराय : सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार पांडे ने आगामी 4, 5 और 6 दिसंबर को होने वाले यूनियन मान्यता चुनाव को मजबूती देने के लिए किउल जंक्शन का दौरा किया। बक्सर से डाउन सुपर एक्सप्रेस के माध्यम से पहुंचे पांडे का स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। गगनभेदी नारों के बीच माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ईसीआर क   read more

अवैध महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर और दो नशे में धुत व्यक्तियों की गिरफ्तारी 
  • Post by Admin on Nov 30 2024

लखीसराय : जिले के बालगुदर गांव में शराबबंदी कानून के उल्लंघन की एक और घटना सामने आई है। जिसने बिहार सरकार के शराबबंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्पाद विभागही की कार्रवाई में अवैध महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर और दो नशे में धुत व्यक्तियों की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि राज्य में शराबबंदी कानून अभी भी जमीनी स्तर पर पूरी तरह से लागू न हो पा   read more

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भव्य विकास प्रदर्शनी, डिप्टी सीएम ने किया मुआयना
  • Post by Admin on Nov 30 2024

लखीसराय : राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के तहत गांधी मैदान में भव्य विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें 21 विभागों ने 26 स्टाल लगाए। उद्घाटन समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनी का मुआयना किया और विकास से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं। प्रदर्शनी में कृषि, शिक्षा, जीविका, आपदा प्र   read more

राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2024 का भव्य शुभारंभ, कला और संस्कृति का शानदार प्रदर्शन
  • Post by Admin on Nov 30 2024

लखीसराय : गुलाबी ठंड के बीच राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2024 का शनिवार को गांधी मैदान में भव्य आगाज हुआ। बिहार के 38 जिलों से 1554 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। बैंड बाजा और उत्साह से लबरेज कदमताल के साथ प्रतिभागियों ने आयोजन स्थल पर प्रवेश किया, जहां उनका पारंपरिक तिलक से स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ प्रभारी मंत्री शीला कुमारी, मुख्य अतिथि राजीव रंजन उर्फ ललन सिं   read more

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की धूम, गांधी मैदान में उद्घाटन समारोह
  • Post by Admin on Nov 30 2024

लखीसराय : शुक्रवार से प्रारंभ हो रहे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव को लेकर जिले में पूरी तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। गांधी मैदान से लेकर खेल भवन और समाहरणालय परिसर तक को भव्य रूप दिया गया है। होर्डिंग्स, बैनर और तोरण द्वारों से सजाया गया है। जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से यादगार बनेगा। इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, डिप्टी सीएम विजय कुमा   read more

134 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान, धनहर में चुनावी उत्सव
  • Post by Admin on Nov 30 2024

लखीसराय : जिले के चार प्रखंडों में द्वितीय चरण और अंतिम पैक्स चुनाव 134 बूथों पर छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रशासनिक सतर्कता के चलते बड़हिया प्रखंड के संवेदनशील क्षेत्रों में भी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। धनहर क्षेत्र के हलसी और रामगढ़ चौक प्रखंड में चुनाव उत्सव का माहौल देखा गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भ   read more

प्रयागराज महाकुंभ 2025 : लखीसराय वासियों से हरित और पवित्र आयोजन में सहयोग की अपील
  • Post by Admin on Nov 30 2024

लखीसराय : विश्वप्रसिद्ध महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में होगा। पौष पूर्णिमा (सोमवार) से फाल्गुन महाशिवरात्रि (बुधवार) तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से 35-40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस बार महाकुंभ "हरित कुंभ, स्वच्छ कुंभ, पवित्र कुंभ" की थीम पर आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिले के लोगों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच   read more

टीबी मरीजों का इलाज अब हेल्थ वेलनेस केंद्रों पर
  • Post by Admin on Nov 29 2024

लखीसराय : सदर अस्पताल के सभागार में सूरजगढ़ा प्रखंड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र पर टीबी मरीजों की पहचान और इलाज से संबंधित था। प्रशिक्षण का संचालन डब्ल्यूएचओ के राज्य स्तरीय कंसल्टेंट डॉ. ग्रिवरण द्वारा किया गया। जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि अब टीबी   read more

महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 29 2024

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा के अंतर्गत एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अतिथि कक्ष सभागार भवन में किया गया जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों, महिला पर्यवेक्षिकाओं और प्रखंड समन्वयकों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा से महिला संरक   read more