लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,415 चीज़े में से 1-10 ।
राजकीय डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • Post by Admin on Jul 14 2026

लखीसराय : जिले में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने हलसी और रामगढ़ चौक स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उ   read more

खो-खो नाइट टूर्नामेंट में सूरजगढ़ा और टोलरपुर का दमदार प्रदर्शन
  • Post by Admin on Jul 14 2026

लखीसराय : टोलरपुर टैलेंट क्लब, मुस्तफापुर के तत्वावधान में टोलरपुर मैदान में आयोजित खो-खो नाइट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला सोमवार देर रात संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बालिका और बालक दोनों वर्गों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में सूरजगढ़ा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टोलरपुर को 4-2 अंकों से परा   read more

लखीसराय में शराब माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, सात आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 14 2026

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। 13 जुलाई को उत्पाद थाना पुलिस और संबंधित थाना क्षेत्रों में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान शराब की बिक्री और सेवन के मामलों में सात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी शराब, चुलाई शराब और जावा महुआ घोल भी बरामद किया गया। पुलिस के अनु   read more

बाल श्रम पर प्रशासन का सख्त एक्शन, तीन बच्चों को कराया गया मुक्त
  • Post by Admin on Jul 14 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर "नया सवेरा अभियान-3.0" के तहत जिले में बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। श्रम अधीक्षक कार्यालय की टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। सभी बच्चों की उम्र 14 वर्ष से कम बताई गई है। अभियान के दौरान लखीसराय प्रखंड स्थित रामवरण राय फ्रूट एंड वेजिटेबल सेंटर (पचना रोड) तथा बा   read more

13 अगस्त तक 4,576 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, प्रशासन ने तेज किए प्रयास
  • Post by Admin on Jul 14 2026

लखीसराय : जिले में नए राशन कार्ड निर्माण अभियान को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को सभी प्रखंडों के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों तथा जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में आयोजित की गई। लखीसराय, पिपरिया, बड़हिया, रामगढ़ चौक एवं हलसी प्रखंड के पीडीएस विक्रेताओं की   read more

16 पुलिस जवानों को एएसआई पद की जिम्मेदारी, पीपिंग समारोह में किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on Jul 13 2026

लखीसराय : लखीसराय पुलिस लाइन में सोमवार को पीटीसी (पुलिस ट्रेनिंग कोर्स) परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर प्रोन्नत हुए 16 पुलिस जवानों के सम्मान में पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवप्रोन्नत अधिकारियों के कंधों पर सितारे लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), ल   read more

प्रिया कुमारी को भावभीनी विदाई, श्रवण कुमार पाण्डेय ने संभाली चानन बीडीओ की जिम्मेदारी
  • Post by Admin on Jul 13 2026

लखीसराय : चानन प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रिया कुमारी के सम्मान में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानांतरित बीडीओ प्रिया कुमारी को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नवपदस्थापित बीडीओ श्रवण कुमार पाण्डेय का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, श्रवण कुमार पाण्ड   read more

लखीसराय में जल जीवन मिशन की समीक्षा, 15 दिनों में 'हर घर जल' प्रमाणन पूरा करने के निर्देश
  • Post by Admin on Jul 13 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन एवं सोर्स सस्टेनेन्स कमेटी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन 2.0, सुजलाम भारत मिशन, जल गुणवत्ता निगरानी, हर घर जल प्रमाणीकरण, जन शिकायतों के निष्पादन तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की विस्तार से स   read more

महिला अधिकारों से लेकर स्वरोजगार तक, 'सखी वार्ता' में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
  • Post by Admin on Jul 13 2026

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में तथा महिला सशक्तिकरण केंद्र के सहयोग से नगर परिषद सूर्यगढ़ा के नया टोला में सोमवार को 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित, पीड़ित एवं शोषित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था।   read more

राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान मामलों के अधिकाधिक निष्पादन की बनी रणनीति
  • Post by Admin on Jul 13 2026

लखीसराय : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के मार्गदर्शन में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, लखीसराय के प्रकोष्ठ में संपन्न हुई।   read more