धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पीजी की 51 प्रतिशत सीटें अब भी खाली हैं। विश्वविद्यालय ने पहली मेरिट सूची जारी की थी जिसमें 49 प्रतिशत सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है। पहली मेरिट सूची में चयनित छात्र 16 नवंबर तक नामांकन ले सकते हैं।
इसके अलावा, दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पीजी के लिए एक नई मेरिट सूची जारी की गई है। चयनित छात्रों को संबंधित पीजी विभाग या कॉलेज में 11 से 18 नवंबर के बीच दस्तावेज सत्यापन के बाद नामांकन लेना होगा। छात्रों को 20 नवंबर तक नामांकन शुल्क जमा करने की अनुमति दी गई है।
वहीं, दूसरे चरण की दूसरी मेरिट लिस्ट 20 नवंबर को जारी की जाएगी, जिसमें चयनित छात्र 21 से 27 नवंबर तक दस्तावेज सत्यापन के बाद नामांकन ले सकते हैं।




















