सड़क दुर्घटना में स्कूल जा रहे 15 बच्चे घायल
- Post By Admin on Nov 12 2024
सरायकेला : मंगलवार सुबह सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 15 बच्चे घायल हो गए। यह घटना गम्हरिया प्रखंड के चामारू पंचायत के रांगामाटिया गांव के पास एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट जाने से हुई। वैन में सवार सभी 15 बच्चे घायल हो गए। इन सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। बाद में बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर रेफर कर दिया गया है।
बता दे कि, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। वैन के चालक की लापरवाही या अन्य कारणों से हुई इस दुर्घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।