दुल्हन करती रही मंडप पर इंतजार, भागा दूल्हा का पूरा परिवार

  • Post By Admin on Mar 08 2025
दुल्हन करती रही मंडप पर इंतजार, भागा दूल्हा का पूरा परिवार

बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें शादी के दिन दुल्हन को मंडप में इंतजार करते हुए छोड़ दिया गया और दूल्हे का पूरा परिवार शादी स्थल से भाग निकला। दरअसल दूल्हे के माता-पिता ने शादी से ठीक पहले दहेज की भारी मांग कर दी, जिसे दुल्हन के पिता ने ठुकरा दिया। इस पर दूल्हे के परिवार ने विवाह स्थल से चले गए। जिसके बाद अब दुल्हन के परिवार वालों दूल्हे के परिवार वालों के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है।

दहेज की भारी मांग पर मचा हंगामा

रिपोर्ट के अनुसार, यह शादी रविवार को गांधीनगर के एक क्लब में तय थी। सगाई पहले ही 13 जुलाई, 2024 को उसी क्लब में हो चुकी थी। दुल्हन के 61 वर्षीय पिता ने शनिवार को उप्परपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। दुल्हन और दूल्हा दोनों स्कूल के दिनों के दोस्त थे और दूल्हे का परिवार अनेकल के पास रहता है।

शिकायत के अनुसार, दूल्हे के माता-पिता ने शादी से पहले दहेज के रूप में 50 लाख रुपये, 500 ग्राम सोने के गहने और एक बेंज कार की मांग की। दुल्हन के पिता ने पहले ही 25 लाख रुपये खर्च कर दिए थे और इन नई मांगों को पूरी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद, रविवार को लगभग 1 बजे दूल्हे और उसके माता-पिता ने बिना किसी सूचना के शादी स्थल से वापस चले गए।

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जब दूल्हे के माता-पिता से संपर्क किया गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब तक उनकी दहेज की मांग पूरी नहीं होगी, वे शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद दुल्हन के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दिया। जिस पर एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह घटना न केवल सामाजिक दृष्टि से चौंकाने वाली है, बल्कि यह दहेज प्रथा की गंभीरता और इसके प्रभावों को भी उजागर करती है, जो आज भी कई परिवारों में प्रचलित है।