लखीसराय में मद्य निषेध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीयर और चुलाई शराब के साथ 10 गिरफ्तार
- Post By Admin on Oct 06 2026
लखीसराय : जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मद्य निषेध थाना पुलिस ने 5 अक्टूबर 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में शराब तस्करी और बिक्री में संलिप्त 6 धंधेबाजों को विदेशी बीयर व चुलाई शराब के साथ दबोचा गया, जबकि 4 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया है।
पुलिस द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, किऊल स्टेशन क्षेत्र में विदेशी शराब की तस्करी के आरोप में चार महिलाओं को पकड़ा गया। इनमें पटना जिला के मरांची थाना अंतर्गत नया कसहा दियारा निवासी चिन्तु देवी, पति विवेक निषाद के पास से 6.000 लीटर विदेशी बीयर, बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र स्थित सिमरिया घाट बिन्दटोली निवासी रतनी देवी के पास से 5.000 लीटर बीयर, चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया घाट बिन्द टोली, वार्ड संख्या 13 निवासी किरन देवी, पति उमेश महतो के पास से 5.500 लीटर बीयर, तथा अथमलगोला (पटना) निवासी और वर्तमान में मरांची के सिमरिया घाट नया कसहा में रह रही रेखा देवी, पति कपुरी साहनी के पास से 5.500 लीटर बीयर बरामद की गई।
इसके अतिरिक्त चुलाई शराब बेचने के आरोप में किऊल थाना क्षेत्र के रामसीर मुसहरी, वार्ड संख्या 14 से सीता देवी, पति रोहित मांझी को 2.000 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, बड़हिया थाना अंतर्गत इंग्लिश नया टोला, वार्ड संख्या 11 से चंदन कुमार, पिता स्वर्गीय फेकन सिंह को 8.000 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया।
शराब सेवन के खिलाफ की गई कार्रवाई में पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चार शराबियों को भी दबोचा। हलसी थाना क्षेत्र के शिवसोना मोड़ से भोला टोला, लखीसराय निवासी नंदन कुमार, पिता इन्दो राम को पकड़ा गया। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चंदनपुरा से रतनपुर निवासी मखन झा, पिता स्वर्गीय त्रिशुलधारी झा को गिरफ्तार किया गया। बड़हिया थाना क्षेत्र से हेमजा, पचमहला, पटना निवासी अमरेन्द्र कुमार, पिता जुगल किशोर सिंह को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा, बड़हिया थाना के इंग्लिश नया टोला से ही स्थानीय निवासी राजीव कुमार, पिता जितन महतो को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध थाना पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।