लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से मद्य निषेध थाना, लखीसराय की टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया है। 18 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई इस सघन कार्रवाई के दौरान कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में 2 अवैध शराब विक्रेता और 15 शराब पीने वाले शामिल हैं, जिनके पास से कुल 3.600 लीटर अवैध चुलाई शराब भी बरामद की गई है।

अभियान के तहत अमहरा थाना क्षेत्र के मनकठा में छापेमारी करते हुए पुलिस ने रामनगर मनकठा वार्ड नंबर 11 निवासी स्व. प्रवेश मंडल के पुत्र डब्लू कुमार को 2.600 लीटर अवैध चुलाई शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इसी स्थान से शराब पीने के आरोप में पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौशाला रोड वार्ड नंबर 07 निवासी कमल साव के पुत्र संजय कुमार और रामनगर मनकठा निवासी सोहन मंडल के पुत्र रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया।

कजरा थाना क्षेत्र में भी मद्य निषेध टीम ने कई जगहों पर दबिश दी। पुनाडीह मोड़ के पास से कबैया थाना क्षेत्र के किउल बस्ती संसार पोखर वार्ड नंबर 19 निवासी स्व. रामजतन यादव के पुत्र रौशन कुमार को 1.000 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जो शराब बेचने का काम कर रहा था। वहीं, इसी स्थल से शराब सेवन के आरोप में कजरा थाना क्षेत्र के वसुहार निवासी सुरेश यादव के पुत्र रविन्द्र कुमार और चम्पानगर निवासी स्व. विरजु यादव के पुत्र रामरतन कुमार को पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त कजरा के ही माधोपुर वार्ड नंबर 18 से शराब पीने के मामले में गिरीश मिस्त्री के पुत्र मिथुन कुमार और टुनटुन महतो के पुत्र निगम कुमार को हिरासत में लिया गया, जबकि कजरा स्थित एसएसबी कैंप के पास से मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरा बगीचा निवासी स्व. कल्लार ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। कबैया थाना क्षेत्र के किउल बस्ती में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने किउल बस्ती संसार पोखर निवासी स्व. डोमन महतो के पुत्र बुधन कुशवाहा और स्व. प्रभू मांझी के पुत्र चंद्रिका मांझी को शराब पीने के आरोप में दबोचा।

कार्रवाई के अंतिम चरण में बड़हिया थाना क्षेत्र स्थित उत्पाद थाना के समीप से शराब पीने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें लखीसराय थाना क्षेत्र के सारो बारो निवासी चन्दन मांझी के पुत्र रविकान्त कुमार, महेश मांझी के पुत्र गोरे लाल कुमार और कुष्ण मांझी के पुत्र नीरज कुमार शामिल हैं। इनके साथ ही सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी नन्द कुमार सिंह के पुत्र निरज कुमार, चन्द्रिका सिंह के पुत्र संजय कुमार और स्व. दिनदयाल सिंह के पुत्र भोला सिंह को भी शराब सेवन के जुर्म में गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।