लखनऊ : ईश्वर की सबसे सुन्दर रचना मनुष्य है. मनुष्य को सोचने-समझने की क्षमता दी है ईश्वर ने इसलिए ये सबसे उत्तम रचना है. अपनी बुद्धि-विवेक से इंसान शोहरत की बुलंदियों को हासिल कर सकता है वहीं बुद्धि अगर नकारात्मक दिशा में चलने लगे तो मनुष्य विकृतियों की हद तक पार कर सकता है. कभी-कभी इंसान अपने विवेक से इस कदर तक दूर चला जाता है कि वो खुद के शरीर तक को नष्ट कर डालता है. ऐसा ही एक मामला लखनऊ से प्रकश में आया है. जहाँ एक आईपीएस ऑफिसर ने खुद को गोली मार ली. सूचना के अनुसार मंगलवार को गोमती नगर स्थित अपने आवास पर सेवानिवृत आईपीएस दिनेश शर्मा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली.
स्थानीय लोगों के अनुसार उनके आवास से गोली चलने की तेज आवाज आई. इसके बाद परिजन उनके कमरे में पहुंचे, जहां उन्हें खून से लथपथ पाया गया. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. स्थानीय लोगों व परिजनों कि मानें तो वो डिप्रेशन में थे. उनका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था. मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जहां उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है.
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मंगलवार को गोमती नगर स्थित अपने आवास पर पूर्व पुलिस अधिकारी दिनेश शर्मा ने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है. बॉडी का पोस्ट मार्टम किया जा रहा है. हालांकि आत्महत्या की वजहों का अभी खुलासा नहीं किया गया है. आईपीएस अफसर रहे शख्स की ऐसी आत्महत्या करने को चौंकाने वाला कदम माना जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.




















