राम मंदिर चंदा विवाद के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

  • Post By Admin on Jun 26 2026
राम मंदिर चंदा विवाद के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

अयोध्या : राम मंदिर चंदा गबन मामले में जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े बड़े घटनाक्रम की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही, कुछ अन्य पदाधिकारियों के भी इस्तीफा देने की खबरें सामने आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने चंदा गबन मामले की जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में चंपत राय के चालक रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू के अलावा नकदी गिनती संचालन प्रमुख अनुकल्प मिश्रा, कर्मचारी सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे, मनीष यादव, लवकुश मिश्रा और रमा शंकर मिश्रा शामिल हैं।

पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और वित्तीय लेनदेन से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। वहीं, ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों के इस्तीफे की खबरों को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।