ब्रेकिंग समाचार
- Post by Admin on Jul 21 2025
ढाका : बांग्लादेश की राजधानी ढाका सोमवार दोपहर भीषण हादसे का गवाह बनी, जब वायुसेना का एफ-7 प्रशिक्षण विमान उत्तरा स्थित माइलस्टोन कॉलेज की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दिल दहला देने वाली घटना में पायलट समेत 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें कई छात्र भी शामिल हैं। हादसे के समय छात्र निकल रहे थे बाहर दोपहर करीब 1:30 बजे read more
- Post by Admin on Jul 21 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश के आरोग्य क्षेत्र की प्रगति पर गर्व जताते हुए भारत को "ट्रेकोमा फ्री" घोषित किए जाने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। मानसून सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पुष्टि की है कि भारत ने आंख की गंभीर बीमारी ट्रेकोमा से खुद को पूरी तरह मुक्त कर लिया है। प्रà read more
- Post by Admin on Jul 20 2025
नई दिल्ली : भारत की डिजिटल क्रांति अब वैश्विक फलक पर अपनी धमक छोड़ चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ताजा रिपोर्ट में भारत को तेज भुगतान प्रणाली का वैश्विक अगुवा बताया गया है। इस उपलब्धि के केंद्र में भारत की यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) है, जो अब दुनिया की सबसे बड़ी रियल-टाइम भुगतान प्रणाली बन गई है। जून 2025 में रिकॉर्ड 18.39 अरब ट्रांजैक्शन UPI ने जून 2025 में 18.3 read more
- Post by Admin on Jul 18 2025
मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से बिहार को 7,200 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने रेल, सड़क, सूचना प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास और मत्स्य पालन से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहॠread more
- Post by Admin on Jul 17 2025
पटना : बिहार सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू होगी और जुलाई महीने के बिल से ही उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा, "हमलोग शुरू से ही सस्ती read more
- Post by Admin on Jul 16 2025
नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना की ताकत को नया आयाम देने वाले स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1ए को अब नया इंजन मिल गया है। अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) ने भारत को तेजस के लिए GE-404 टर्बोफैन इंजन की दूसरी खेप सौंप दी है, जिससे अब इन उन्नत लड़ाकू विमानों के निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को इस वित्त वर्ष के अंत तक अमेरिका से कुल 12 इंजन प्र read more
- Post by Admin on Jul 15 2025
नई दिल्ली : भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिन के रोमांचक अंतरिक्ष मिशन के बाद सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए हैं। उनके साथ तीन और अंतरिक्ष यात्री—अमेरिका की पेगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू भी सुरक्षित लौटे। स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने 23 à read more
- Post by Admin on Jul 15 2025
मुंबई/नई दिल्ली : देश की आर्थिक और शैक्षणिक धमनियों पर आतंक की परछाईं मंडरा गई है। मुंबई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन कॉलेज व सेंट थॉमस स्कूल को मंगलवार को RDX विस्फोट से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए भेजी गई इस खौफनाक चेतावनी ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। मुंबई और दिल्ली में बम निरोधक दस्तों की तैनाती के बीच सुरक्षा वॠread more
- Post by Admin on Jul 15 2025
पटना : बिहार की राजधानी पटना में सोमवार रात से 'गुंडाराज' के पोस्टर लगने के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों—जेपी गोलंबर, इनकम टैक्स चौराहा, वीरचंद पटेल पथ और बोरिंग रोड—पर लगाए गए इन पोस्टरों में आठ हालिया हत्याकांडों का उल्लेख किया गया है। पोस्टरों के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और read more
- Post by Admin on Jul 14 2025
नई दिल्ली : स्वास्थ्य को लेकर सरकार ने एक बड़ा और अनोखा कदम उठाया है। अब सिगरेट की तरह समोसे, जलेबी, लड्डू, पकौड़े और वड़ा पाव जैसे लोकप्रिय तले-भुने या मीठे खाद्य पदार्थों पर भी सेहत संबंधी चेतावनी दिखाई देगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश के सभी केंद्रीय संस्थानों को "ऑयल एंड शुगर वार्निंग बोर्ड" लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य बढ़ती जीà read more