विदेश समाचार
- Post by Admin on Jul 10 2026
यरूशलम : इजरायल ने अमेरिका को ईरान से जुड़े एक संभावित सुरक्षा खतरे को लेकर सतर्क किया है। इजरायली खुफिया एजेंसियों ने वाशिंगटन के साथ ऐसी खुफिया जानकारी साझा की है, जिसमें ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की नई साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह सूचना कब और किस माध्यम से अमेरिकी अधिकारियों तक पहुंचाई गई। रिपोरॠread more
- Post by Admin on Jul 09 2026
पेरिस : पेरिस हाउते कूट्योर वीक 2026 में भारतीय फैशन और पारंपरिक कारीगरी की शानदार झलक देखने को मिली। रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ऑटम/विंटर 2026 हाउते कूट्योर शो में अपनी मौजूदगी से आकर्षण का केंद्र रहीं। यह पेरिस के आधिकारिक कूट्योर कैलेंडर में मनीष मल्होत्रा की पहली प्रस्तुति थी। इस अवसर पर ईशा अंबानी ने विशेष ठread more
- Post by Admin on Jul 07 2026
बीजिंग : चीन के मध्य हुबेई प्रांत में आए दो शक्तिशाली बवंडरों ने व्यापक तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। वहीं 330 से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सोमवार रात हुबेई के कई इलाकों में तेज आंधी और बवंडर ने भारी तबाही मचाई। इस आपदा से करीब 14,600 लो read more
- Post by Admin on Jul 04 2026
वाशिंगटन : अमेरिका और जापान ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई है। वाशिंगटन में आयोजित दो दिवसीय 11वें अमेरिका-जापान साइबर संवाद (यूएस-जापान साइबर डायलॉग) के दौरान दोनों देशों ने खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को बढ़ाने, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा मजबूत करने, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साइबर अपराध से संयुक्त रूप से निपटने और पोस् read more
- Post by Admin on Jul 03 2026
वॉशिंगटन/हैमडेन : अमेरिका के ओहायो राज्य से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक जर्जर मकान से एक ही परिवार के 16 बच्चों को बेहद दयनीय हालत में बरामद किया है। सभी बच्चे कुपोषण के शिकार थे और कई बच्चे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। इस मामले में बच्चों के माता-पिता और दादा-दादी समेत चार वयस्कों के खिलाफ बच्चों को गंभीर खतरे में डालने और अमानवीय परिस्थितियों मेठread more
- Post by Admin on Jun 30 2026
वाशिंगटन : अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर बढ़ते जनदबाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल कंपनियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कंपनियों से तत्काल पेट्रोल की कीमतें कम करने को कहा और स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं होने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर लिखा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल ठread more
- Post by Admin on Jun 27 2026
वाशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर गहरा गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक व्यापारिक जहाज पर कथित ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के मिसाइल एवं ड्रोन ठिकानों के साथ तटीय रडार केंद्रों पर हवाई हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने भी सैन्य कार्रवाई करते हुए होर्मुज क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही प्रभावित कर दी, जिससे वैश्विक समुद्री व्यापार को लेकर चिंता ठread more
- Post by Admin on Jun 25 2026
वेनेजुएला में महज 40 सेकंड के अंतराल पर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था, जबकि इसके कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। दोनों भूकंपों के बाद राजधानी काराकास सहित कई शहरों में बहुमंजिला इमारतें ढह गईं, संचार और बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई तथा देशभर मॠread more
- Post by Admin on Jun 24 2026
तेहरान : अमेरिका के साथ हुए समझौते के बाद स्विट्जरलैंड में आयोजित पहले दौर की वार्ता में शामिल ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गलिबाफ पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने घोषणा की कि होर्मुज जलडमरूमध्य का पूरा प्रबंधन ईरान के नियंत्रण में रहेगा और किसी भी संभावित विवाद के त्वरित समाधान के लिए अमेरिका के साथ मिलकर एक विशेष केंद्र तथा टेलीफोन हॉटलाइन स्थापित की जाए read more
- Post by Admin on Jun 23 2026
इस्लामाबाद : सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान को यह महसूस होता है कि सिंधु नदी प्रणाली से उसकी जल सुरक्षा खतरे में पड़ रही है, तो देश भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने से भी पीछे नहीं हटेगा। एक बयान में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पानी पाकिस् read more